Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदा

बाँदा: नवरात्रि पर्व में अघोषित विद्युत कटौती से परेशान कस्बा वासियों ने किया मुख्य मार्ग जाम, घंटों फंसे रहे वाहन।

Spread the love

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

बांदा जिले के बिसंडा में नवदुर्गा पर्व पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति के सरकार के दावे धड़ाम साबित हो रहे हैं। विद्युत कटौती दिनभर में कई बार होने से आक्रोशित बिसंडा कस्बावासियों ने कल शाम विधुत आपूर्ति बहाल न होता देख बांदा- सिंह सिंहपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। सड़क पर जाम लगने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई।कस्बा वासियों द्वारा लगातार विद्युत कटौती से परेशान व आक्रोशित होकर सड़क पर बैठ कर जाम लगा दिया गया।अनशनकारियों ने सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी की।अनशन कारियों ने समाजवादी पार्टी के निवर्तमान नगर अध्यक्ष लोहिया वाहनी अशोक यादव की अगुवाई में सड़क पर जाम लगाया। जिससे सड़क के दोनों तरफ सैकड़ों की संख्या में छोटे-बड़े वाहन फंसे रहे। वहीं थाने से चंद कदम की दूरी पर सड़क पर जाम लगाने की जरा भी भनक स्थानीय बिसंडा थाना पुलिस को नहीं लग सकी। लगभग एक घंटे बाद जब युवकों का हुडदंग सड़क पर बढ़ा तो इसकी सूचना स्थानीय बिसंडा थाने में कस्बा वासियों ने दी। जिस पर मौके पहुंची पुलिस ने सड़कों पर डंडा पटक कर अनशनकारियों को खदेड़ कर जाम खुलवाया।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com