Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

छत्रपति शाहू जी की मूर्ति का अनावरण एवं जयन्ती समारोह सम्पन्न

छत्रपति शाहू जी की मूर्ति का अनावरण एवं जयन्ती समारोह सम्पन्न

Spread the love

* प्रयागराज उत्तर प्रदेश न्यूज़

छत्रपति शाहू जी की मूर्ति का अनावरण एवं जयन्ती समारोह सम्पन्न*

नारीबारी(प्रयागराज)।थाना शंकरगढ़ के नारीबारी चौकी के अंतर्गत सुरवल सहनी में स्थित सरदार पटेल गार्डेन एवं बुद्ध वाटिका डॉक्टर अम्बेडकर चौक शाहू जी नगर में छत्रपति शाहू जी स्मारक समिति द्वारा आयोजित सामाजिक क्रान्ति के सूत्रधार,सामाजिक न्याय के प्रणेता एवं आरक्षण के जनक राजर्षि छत्रपति शाहू जी की मूर्ति का अनावरण एवं जयन्ती समारोह का आयोजन सम्पन हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मान्यवर दीपक सिंह पटेल पूर्व विधायक करछना रहे जिन्होंने सर्वप्रथम छत्रपति शाहू जी महाराज के प्रतिमा का अनावरण किया तथा उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपक सिंह पटेल पूर्व विधायक करछना ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्रपति शाहू जी महाराज आरक्षण के जनक हैं जिहोंने आरक्षण की रूपरेखा तैयार किया, इन्होंने ज्योतिवा राव फूले जैसे महान लोंगों के कारवां को आगे बढ़ाने का कार्य किया,इन्होंने दलितों व पिछड़ों के आरक्षण को लागू कराने में बहुत बड़ा ही कार्य किया, हम सभी लोंगों को इनके विचारों को समझना होगा इनके सिद्धांतों को समझना होगा ।विशिष्ट अतिथि श्रीमती निर्मला देवी ब्लॉक प्रमुख शंकरगढ़,शालिनी पटेल प्रदेश अध्यक्ष(महिला मोर्चा)जे0डी0यू0,समरजीत सिंह प्रधानाचार्य जमुनिहा,इंद्रसेन सिंह(संचालक हीरालाल सिंह डिग्री कॉलेज चौखड़ा),पुष्पराज सिंह अध्यक्ष (प्रधान संघ शंकरगढ़),बीरेंद्र सिंह पूर्व सरपंच(अमिलकोनी),राधेश्याम सिंह,विक्रमाजीत सिंह ,अजय सिंह,सर्वजीत सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष कमेरा समाज पार्टी आदि लोगों ने अपना अपना विचार प्रस्तुत किया, तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता शंकरदयाल सिंह (ओसा) ने किया,तथा कार्यक्रम का संचालन राजेश सिंह पटेल ने किया ।उक्त कार्यक्रम में गोकुल सिंह पटेल,पुष्पराज सिंह, राज बहादुर सिंह,मनोज सिंह प्रबंधक,चंद्रपाल सिंह,मान बहादुर सिंह,जंग बहादुर सिंह,नागेन्द्र सिंह,अजबसुख सिंह,बृजेन्द्र सिंह पूर्व प्रधान,राजेन्द्र सिंह,अरुण सिंह पूर्व प्रधान,विमल सिंह पूर्व प्रधान, डॉक्टर राजेश सिंह, सुरेंद्र सिंह,लालजी सिंह,अवध सिंह, विनोद सिंह भदौरिया, कुसुमेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के आयोजक/संयोजक दीवान सिंह पटेल (एडवोकेट) ने उक्त कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों व क्षेत्रवासियों का आभार प्रकट किया तथा शुभकामनाएँ दिया।

मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com