हरदोई : **महिला उत्पीड़न बर्दाशत नहीं होगी डीएम*

नवनीत कुमार राम जी
महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर नवागत कोतवाल दिलेश का नजरिया साफ है। आरोपितों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी। सभी मामले दर्ज किए जाएंगे। हालांकि विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए जल्द ही नंबर भी जारी किया जाएगा। उसकी निगरानी वह खुद करेंगे।
चार्ज लेने के बाद उन्होंने कहा कि कोतवाली में पहुंचने वाली महिला उत्पीड़न के सभी मामलों में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। महिलाओं के साथ होने वाले अपराध रोकना उनकी प्राथमिकता में है। इसके साथ ही भ्रष्टाचार रोकने के लिए करीब आठ-दस दिन में एक नंबर जारी कर दिया जाएग। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगो को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उनका प्रयास रहेगा कि लोगों की समस्या का समाधान कोतवाली में ही हो जाए। कम से कम लोगों को एसपी कार्यालय तक आना पड़े।
कोतवाली में सुनवाई नहीं होती है की बात पर कहा कि उनको कुछ दिन दीजिए, सभी समस्याओं का समाधान हो जायेगा। क्षेत्र के सभी बदमाशों के बारे में जानकारी ली गई। पेडिंग चल रही विवेचनाओं के बारे में भी पूछा। क्राइम मीटिंग से अपराध की पूरी जानकारी हासिल कर रहे है। उनका कहना है कि कागजी कार्रवाई पूरी कर कोतवाली के सभी क्षेत्र का भ्रमण होगा। हालाकि पुलिस कíमयों में हड़कंप मचा है। कोतवाल ने बताया कि उनका उद्देश्य पुलिस कíमयों पर कार्रवाई करना नहीं है। बल्कि स्थिति को सुधारना है।
**अनूप कटियार आवाज इण्डिया लाइव**
Subscribe to my channel



