पाकुड:टोक्यो ओलंपिक गेम्स में भोला नाथ सिंह को भेजे जाने पर पाकुड़ हांकी संघ के अध्यक्ष ने दी बधाई

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट
पाकुड़ । टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की दो बेटियां निक्की प्रधान एवं सलीमा टेटे के बाद हॉकी झारखंड को और एक सुनहरा अबसर मिल रहा है। हॉकी इंडिया ने टोक्यो ओलंपिक गेम्स के लिए अपने डेलिगेट्स के रूप में हॉकी झारखंड के अध्यक्ष एवं हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष श्री भोला नाथ सिंह जी को नॉमिनेट किया है ।भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र ध्रुव बत्रा जी एवं महासचिव राजीव मेहता जी ने भोला नाथ सिंह को पत्र के माध्यम से इसकी जानकारी दी है। इसकी जानकारी देते हुए पाकुर हॉकी संघ के संरक्षक अम्लान कुसुम सिन्हा ने बताया कि यह झारखंड राज्य के लिए बहुत ही गर्भ और खुशी की बात है कि टोक्यो ओलंपिक गेम्स में हमारे खिलाड़ियों के साथ-साथ हमारे हॉकी झारखंड के अध्यक्ष फेडरेशन हॉकी इंडिया एवं भारतीय ओलंपिक संघ के तरफ से पदाधिकारी के रुप मे जा रहे हैं। यह बहुत ही किसी भी राज्य के लिए गौरव की बात है। सिन्हा ने कहा कि भोला नाथ सिंह के उपस्थिति से झारखंड की टीम अच्छा प्रदर्शन करने कि उम्मीद है। भोला नाथ सिंह जी इसके पूर्व भी आयोजित विश्व चैंपियनशिप,ऐशियन गेम्स, कोमनवेल्थ गेम्स एवं ओलंपिक गेम्स जैसे खेलों में अएजे कोच, मनेजर या डेलीगेट के रुप मे प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।इनके नेतृत्व मे एवं सभी पदाधिकारियों के अथक प्रयासों से कोच और खिलाड़ियों के अथक परिश्रम से झारखंड मे हॉकी एवं कुश्ती नई-नई उचाई छू रही है ।भोला नाथ सिंह के चयन होने पर हॉकी पाकुड़ के संरक्षक श्री अम्लान कुसुम सिन्हा, अध्यक्ष रामरंजन कुमार सिंह ,सचिव प्रकाश कुमार सिंह ,कोषाध्यक्ष मार्क बास्की ,उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ,उमर फ़ारुक ,संयुक्त सचिव जवाहर कुमार सिंह, संजय कुमार भगत, जॉन मुर्मू, प्रवीण कुमार सिंह, मीरा प्रवीण सिंह, अमित कुमार सिंह, जॉन जंतु सोरेन, सहित हॉकी,कुश्ती पाकुड़ के समस्त पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों ने बधाई दी है।
Subscribe to my channel


