Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

पाकुड: भगवान मदन मोहन पहुंचे अपने नीज धाम

Spread the love

पाकुड़ । मंगलवार को आठ दिन बाद भगवान मदन मोहन राधा रानी के साथ अपने रथ पर सवार होकर मौसी बाड़ी से अपने निकधम में वापस विराजमान हो गए हैं ।मंगलवार को प्रातः काल भगवान मदन मोहन राधा रानी की आरती और भोग प्रसाद के बाद रानी ज्योतिर्मयी देवोत्तर इस्टेट की सेवायत मीरा प्रवीण सिंह और अमित पांडे ने मीतू पांडे, शिबू तिवारी, पुरोहित भरत भूषण मिश्रा और शिबू दुबे व अन्य श्रद्धालुओं ने भगवान मदनमोहन और राधा रानी को रथ पर सवार किया एवं निज धाम में विराजमान किया। रथ यात्रा नहीं लिकाली गई। रानी ज्योतिर्मयी देवी देवोत्तर इस्टेट के सेवायतों की ओर से सभी भक्तों जनमानस को रथयात्रा की शुभकामनाएँ दी है। उल्टे रथ के मौके पर आज भी भक्त भगवान् मदन मोहन राधा रानी को दर्शन कर पान सुपारी लड्डू बताशा आदि से पूजन करते देखे गए। दूर दराज आए भक्त रथ के दर्शन कर माथा टेका। छोटी मेला का लुफ्त उठाया। लव चाट ,पानी पूरी ,गुब्बारे ,आइस्क्रीम का भी खूब आंनद उठाया।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com