Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सुपौल बिहार ऐसा विद्यालय देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

ऐसा विद्यालय देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Spread the love

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।

एंकर:-मामला सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत प्रखंड क्षेत्र के सिमरिया पंचायत पथरागोरधाय वार्ड नं0-01-में स्थित प्राथमिक विद्यालय पथरागोरधाय की ऐसी स्थिति देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान।
विद्यालय की शिक्षिका ने बताया की कई वर्षों से यहां विद्यालय चल रहा है लेकिन यहां आज तक बच्चों को पढ़ाने के लिए एक भी भवन नहीं है।
ठंढ का समय हो या फिर गर्मी का समय हो बच्चों को किसी तरह झोपड़ी में नीचे जमीन पर बैठाया जाता है।
एक तरफ सरकार स्वच्छता अभियान के तहत घर घर शौचालय निर्माण कर रहा है।
लेकिन ऐसा विद्यालय जिसमें एक भी शौचालय निर्माण नहीं है।
अब आप सोच सकते हैं की विद्यालय में शौचालय नहीं रहने के कारण शिक्षिका, शिक्षक, बच्चे,प्रतिदिन कितनी परेशानी झेलती होगी।
सरकार के अधिकारी आते हैं देख कर चले जाते हैं।
बस वर्षों से सिर्फ आश्वासन मिलते रहता की भवन शौचालय बनेगा।
लेकिन कभी भी विद्यालय के बारे में कुछ नहीं सोचते हैं।
वहीं जमीन दाता नाथू मंडल,ने रोते हुए बताया कई वर्ष बीतने को चला है लेकिन अब तक विद्यालय भवन शौचालय नहीं बना है।
एक तरफ सुशासन बाबू शिक्षा के नाम पर करोड़ों अरबों खर्च कर ढिंढोरा पीटते हैं की शिक्षा व्यवस्था ठीक है।
लेकिन धरातल पर तो शिक्षा व्यवस्था की फ़टे हाल ढोल बजती नजर आ रही है।
अब देखना लाजमी होगा की सुशासन बाबू के राज में विद्यालय की खुलती पोल पर अधिकारी कब तक ध्यान देते हैं।
या फिर ऐसे हीं विद्यालय की स्थिति बनी रहती है।

बाईट:-शिक्षिका।
बाईट:-शिक्षक।
बाईट:-भू दाता।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com