गढवा : हरिहरपुर ओपी परिसर में मुस्लिम समुदाय समिति का बैठक किया गया


झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट
हरिहरपुर । ओपी परिसर में बकरीद त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर दोनों समुदायों के बीच शांति समिति की बैठक की गयी। शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता ओपी प्रभारी शौकत खान ने किया। उन्होंने कोविड-19 वैश्विक महामारी से बचाव के नियमों को ध्यान में रखते हुए विशेष समुदाय से अपील किया है कि आप सभी बकरीद त्यौहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से कोविड-19 के प्रोटोकॉल को पालन करते हुए मनाए। प्रभारी ने लोगों से अपील किया है कि यदि बकरीद त्यौहार के मनाने के दौरान क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अनहोनी की आशंका होती है तो तुरंत ही हरिहरपुर पुलिस को सूचित करें ताकि समय रहते उचित कदम उठाया जा सके और उचित निर्णय किया जा सके।
ओपी प्रभारी ने कहा कि वैसे हमारे ओपी क्षेत्र में कभी कोई अप्रिय घटना या शरारत कभी नही हुई है फिर भी शांति समिति में बैठे सभी सम्मानित जनों से आग्रह है कि आप सभी भी त्यौहार को शांति पूर्वक मना कर मिसाल कायम करें। क्षेत्र जहां कंही किसी को भी अप्रिय घटना घटने की आशंका हो वैसे स्थानों पर प्रशासन के द्वारा प्रशासकीय ढंग से व्यवस्था किया जाएगा ताकि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अनहोनी ना हो और मुस्लिम समुदाय से आग्रह किया है कि कुर्बानी खुले में नही करना है। उसके साथ ही क्षेत्र के सम्मानित जनों से यह आग्रह किया कि यदि आपके घरों में पुराना मोबाइल पड़ा हो तो उसे अपने निकट के थाने में जमा करें ताकि आपके उदार से किसी गरीब के बच्चे का कल्याण हो जाए। वंही ओपी प्रभारी ने डायन बिसाही प्रथा को भी रोक लगाने हेतु उपस्थित लोगों को जागरूक किया।
मौके पर सासंद प्रतिनिधि सूर्यदेव सिंह, विधायक प्रतिनिधि संतोष सिंह, दिलीप सिंह, जगत किशोर चौबे, अवधेश सिंह, दुर्गा राम , अरुण मिश्रा, कलीम अंसारी, मो. शकील, मो. रौशन अली, मो. सफीक अंसारी, उस्मान अंसारी ललन राम उपस्थित थे।
Subscribe to my channel


