BreakingPublicबिहारस्थानीय खबरें
सहरसा में यूजीसी रेगुलेशन-2026 लागू करने की मांग को लेकर प्रतिवाद मार्च
सहरसा में यूजीसी रेगुलेशन-2026 लागू करने की मांग को लेकर प्रतिवाद मार्च

लोकेशन सहरसा
संवाददाता विकास कुमार 7545820714
सहरसा में यूजीसी रेगुलेशन-2026 लागू करने की मांग को लेकर प्रतिवाद मार्च
सहरसा में यूजीसी द्वारा जारी प्रमोशन ऑफ इक्वलिटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन रेगुलेशन-2026 को लागू करने की मांग को लेकर संयुक्त छात्र-युवा संघर्ष समिति के बैनर तले विशाल प्रतिवाद मार्च निकाला गया। जिला परिषद प्रांगण से समाहरणालय तक निकले मार्च में छात्र-युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने जिला पदाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए यूजीसी नियमों को कॉलेज-विश्वविद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग की। नेताओं ने उच्च शिक्षण संस्थानों में भेदभाव रोकने के लिए सशक्त कानून लागू करने और “रोहित एक्ट” लाने की मांग भी उठाई।
Subscribe to my channel