BreakingPublicअजब-गजबएक्सक्लूसिवबिहार
Trending

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा व 10 जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा व 10 जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

Spread the love

लोकेशन  सहरसा (बिहार)
संवाददाता  विकास कुमार 

 पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा व 10 जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

 सहरसा जिले के सौरबाजार थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देशी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस और एक टेंपो के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस रात्रि गश्ती के दौरान राजबंधा गांव के पास पहुंची, तभी एक टेंपो चालक पुलिस वाहन को देखकर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा कर टेंपो को रोक लिया। तलाशी के दौरान संजय यादव के पास से गमछे में छिपाकर रखा गया एक देशी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पतरघट निवासी सुनील कुमार और सोनवर्षा राज निवासी संजय यादव के रूप में हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों पारिवारिक जमीन विवाद में हथियार के बल पर दबाव बनाने जा रहे थे। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com