फॉर्म भरने की अनुमति नहीं मिलने पर महिला कॉलेज की छात्राओं का सड़क जाम पुलिस ने समझा-बुझाकर खुलवाया जाम
फॉर्म भरने की अनुमति नहीं मिलने पर महिला कॉलेज की छात्राओं का सड़क जाम पुलिस ने समझा-बुझाकर खुलवाया जाम

लोकेशन सहरसा
संवाददाता विकास कुमार 7545820714
फॉर्म भरने की अनुमति नहीं मिलने पर महिला कॉलेज की छात्राओं का सड़क जाम पुलिस ने समझा-बुझाकर खुलवाया जाम
खबर सहरसा से है जहां रमेश झा महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने गुरुवार को चौथे सेमेस्टर की परीक्षा फॉर्म भरने की अनुमति नहीं मिलने पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। छात्राओं का कहना है कि विश्वविद्यालय के नियमों के तहत सभी विषयों के एचओडी द्वारा उन्हें अनुमति दी गई है, लेकिन संगीत विषय की शिक्षिका द्वारा फॉर्म भरने की अनुमति नहीं दी जा रही है, जिससे उन्हें समय और पैसे दोनों का नुकसान हो रहा है। छात्राओं ने बताया कि 75 प्रतिशत उपस्थिति की शर्त को लेकर उन्हें फॉर्म भरने से रोका जा रहा है, जबकि कई छात्राओं ने स्पेशल क्लास में भी भाग लिया है। सड़क जाम की सूचना मिलते ही महिला पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छात्राओं को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया, जिसके बाद यातायात सामान्य हुआ। वहीं इस मामले पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. उषा सिंहा ने बताया कि विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है और जिन छात्राओं की उपस्थिति निर्धारित मानक से कम है, उन्हें परीक्षा फॉर्म भरने की अनुमति नहीं दी जा रही है। उन्होंने छात्राओं द्वारा किया गया सड़क जाम और प्रदर्शन को अनुचित बताया।
Subscribe to my channel