सदर थाना क्षेत्र में भारी पुलिस बल के बीच छापेमारी पुलिस बैरंग लौट गई
सदर थाना क्षेत्र में भारी पुलिस बल के बीच छापेमारी पुलिस बैरंग लौट गई।

लोकेशन सहरसा
संवाददाता विकास कुमार 7545820714
सदर थाना क्षेत्र में भारी पुलिस बल के बीच छापेमारी पुलिस बैरंग लौट गई।
सहरसा से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सहरसा और मधेपुरा पुलिस ने संयुक्त रूप से सदर थाना क्षेत्र के गंगजला स्थित एक मकान में घँटों छापेमारी की। यह कार्रवाई मधेपुरा पुलिस की गिरफ्त में आए एक अपराधी के निशानदेही पर की गई। सूचना थी कि मकान में अवैध हथियार छिपाकर रखे गए हैं। साइबर डीएसपी अजीत कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने मकान के हर हिस्से की जांच की, लेकिन घंटों की मेहनत के बाद भी उन्हें कोई अवैध सामग्री नहीं मिली। इस पूरी छापेमारी के दौरान इलाके में भारी पुलिस बल मौजूद रहा और सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित किया गया। अंततः बैरंग लौटते हुए पुलिस ने इस कार्रवाई को समाप्त किया। पुलिस का कहना है कि वे अपराधियों के खिलाफ सतत कार्रवाई कर रही हैं और जल्द ही इस मामले में आगे की जांच जारी रहेगी।”
Subscribe to my channel



