सहरसा में शुरू हुआ प्रमंडलस्तरीय उद्यान प्रदर्शनी किसानों के उत्पाद बने आकर्षण
सहरसा में शुरू हुआ प्रमंडलस्तरीय उद्यान प्रदर्शनी किसानों के उत्पाद बने आकर्षण।

लोकेशन सहरसा
संवाददाता विकास कुमार 7545820714
सहरसा में शुरू हुआ प्रमंडलस्तरीय उद्यान प्रदर्शनी किसानों के उत्पाद बने आकर्षण।
बिहार सरकार के उद्यान विभाग द्वारा आज से सहरसा में प्रमंडलस्तरीय उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त, जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त, संयुक्त कृषि निदेशक सहित कृषि विभाग के कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। इस उद्यान प्रदर्शनी में सहरसा प्रमंडल के तीनों जिलों के प्रगतिशील किसानों ने अपने-अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई है। मेले में सब्जी, फल, फूल, मखाना, मशरूम सहित विभिन्न उद्यानिक फसलों की उन्नत किस्मों के स्टॉल लगाए गए हैं। साथ ही जीविका समूहों द्वारा तैयार कृषि आधारित उत्पाद भी प्रदर्शित किए गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से किसानों को नई तकनीक, सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी और बेहतर प्रदर्शन करने वाले किसानों को सम्मानित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे क्षेत्र के किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।
Subscribe to my channel



