सहरसा सदर अस्पताल में छेड़खानी मामला एम्बुलेंस कर्मी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
सहरसा सदर अस्पताल में छेड़खानी मामला एम्बुलेंस कर्मी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

लोकेशन सहरसा
संवाददाता विकास कुमार 7545820714
सहरसा सदर अस्पताल में छेड़खानी मामला एम्बुलेंस कर्मी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
खबर सहरसा से है जहाँ सदर अस्पताल में इलाज कराने आई एक युवती से छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास करने के मामले में पुलिस ने 24 घन्टे के भीतर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों मुख्य आरोपी अस्पताल का ही एम्बुलेंस कर्मी बताया जा रहा है. युवती से छेड़खानी करने वाले आरोपियों के नाम नंद कुमार, अंकित कुमार और कृष्णा कुमार हैं. दरअशल बीते कल सदर अस्पताल में अपने परिजनों के साथ इलाज कराने आई एक युवती जब काउंटर पर पर्ची कटाने गई तभी तीनो आरोपियों ने युवती को बहला फुसलाकर यह कहकर अस्पताल के पुराने बिल्डिंग में गए कि पर्ची दूसरे जगह कटेगी और जब युवती उसके साथ बिल्डिंग में गई तब आरोपियों द्वारा युवती के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म का प्रयास किया गया जिसके बाद युवती वहां से किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई और शोर मचाने लगी तभी वहां मौके पर नर्सिंग स्टाफ के द्वारा एक आरोपी को पकड़ा गया लेकिन आरोपी चकमा देकर फरार हो गया था. इस पूरे प्रकरण का विडियो भी वायरल हुआ था जिसके आधार पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्याययिक हिरासत में भेज दिया है.
Subscribe to my channel


