रफ्तार का कहर सहरसा में अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
रफ्तार का कहर सहरसा में अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

लोकेशन सहरसा
संवाददाता विकास कुमार 7545820714
रफ्तार का कहर सहरसा में अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
सहरसा में एकबार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. घटना सदर थाना क्षेत्र के सुलिन्दाबाद मुख्य मार्ग की है जहाँ एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी हादसे मे बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के सिसौनी गांव के रहने वाले मनोज महतो के रूप में की गई है. मृतक एक निजी कम्पनी में बिजली इलेक्ट्रॉनिक मिस्त्री का काम करता था. घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि मृतक अपने बाइक से अपने कार्यक्षेत्र सहरसा की ओर आ रहा था इसी दौरान सुलिन्दाबाद मुख्य मार्ग के समीप एक अज्ञात ट्रक ने उसे टक्कर मार दी जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों के बीच चीख पुकार मची हुई है. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कारवाई में जुट गई है
Subscribe to my channel



