BreakingPublicबिहारस्थानीय खबरें

सहरसा बनेगा ऑर्थोपेडिक ज्ञान का केंद्र 13 15 फरवरी को होगा बोआकॉन 2026

सहरसा बनेगा ऑर्थोपेडिक ज्ञान का केंद्र 13 15 फरवरी को होगा बोआकॉन 2026

Spread the love

लोकेशन  सहरसा
संवाददाता  विकास कुमार 7545820714

सहरसा बनेगा ऑर्थोपेडिक ज्ञान का केंद्र 13 15 फरवरी को होगा बोआकॉन 2026

सहरसा से बड़ी खबर है कि बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन का 52वां वार्षिक सम्मेलन बोआकॉन 2026 आगामी 13 से 15 फरवरी तक सहरसा के प्रेक्षा गृह में आयोजित किया जाएगा। इस तीन दिवसीय सम्मेलन में देशभर से सैकड़ों नामचीन ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ, युवा चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी भाग लेंगे। आयोजन सचिव डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बोआकॉन बिहार का एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक सम्मेलन है, जहां ऑर्थोपेडिक क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों, आधुनिक उपचार पद्धतियों और शोध पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में वैज्ञानिक सत्र, पैनल चर्चा, शोध पत्र और पोस्टर प्रस्तुतियां, लाइव डेमोंस्ट्रेशन के साथ आर्थ्रोस्कोपी, आर्थ्रोप्लास्टी और ट्रॉमा मैनेजमेंट पर हैंड्स-ऑन वर्कशॉप का आयोजन होगा। ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष सम्मेलन का आयोजन कोशी ऑर्थोपेडिक क्लब द्वारा किया जा रहा है और अब तक 400 से अधिक प्रतिनिधियों ने पंजीकरण करा लिया है। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक कार्यक्रमों के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। मौके पर आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com