सहरसा में पुलिस पर जानलेवा हमला पतरघट के बिंद टोली में ग्रामीणों का तांडव थानाध्यक्ष समेत कई घायल
सहरसा में पुलिस पर जानलेवा हमला पतरघट के बिंद टोली में ग्रामीणों का तांडव थानाध्यक्ष समेत कई घायल

लोकेशन सहरसा
संवाददाता विकास कुमार 7545820714
सहरसा में पुलिस पर जानलेवा हमला पतरघट के बिंद टोली में ग्रामीणों का तांडव थानाध्यक्ष समेत कई घायल
खबर सहरसा से है जहाँ पतरघट थाना क्षेत्र के बिंदटोली के समीप कुछ लोगों ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया. इस घटना में पतरघट थाना अध्यक्ष शशि कुमार घायल हो गए जबकि तीन अन्य पुलिस कर्मियों को चोटें आई है, इधर घायल थाना अध्यक्ष को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दरअशल पतरघट थाना क्षेत्र के बिंदटोली के समीप कुछ लोगों ने एक ऑटो चालक को दो दिनों से बंधक बनाकर रखा हुआ था जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस की टीम ऑटो चालक को छुड़ाने वहां पहुंची जिसके बाद वहां मौजूद लोगों और पुलिस के बीच झड़प हो गया और फिर कुछ लोगों ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया जिसमें हालांकि पुलिस की टीम ने किसी तरह से बंधक बनाए गए ऑटो चालक को वहां से बाहर निकलकर थाने ले आई. ईधर इस घटना में पतरघट थाना अध्यक्ष घायल हो गए जबकि अन्य तीन पुलिस कर्मी चोटिल हो गए. घटना को लेकर पीड़ित ऑटो चालक ने बताया कि बीते शनिवार की रात को वो ऑटो से आ रहा था, अंधेरे की वजह से बिंदटोली के समीप खड़े कुछ लोगों से टकड़ा गई जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने ऑटो सहित ऑटो चालक को बंधक बना लिया और उसके साथ मारपीट करने लगा दो दिनों से ऑटो चालक के साथ लगातार मारपीट की जा रही थी. जिसके बाद सूचना मिलने पर आज पुलिस की टीम उसे छुड़ाने वहां पहुंची थी कि तभी लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद भारी संख्यां में पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंच छानबीन में जुटी है वहीं पुलिस हमलावरों को चिन्हित करने में जुटी है.
Subscribe to my channel

