BreakingPublicबिहारस्थानीय खबरें

सहरसा में शिक्षा से खिलवाड़ स्कूल समय में बच्चों की छुट्टी शिक्षक सोते मिले वीडियो वायरल

सहरसा में शिक्षा से खिलवाड़ स्कूल समय में बच्चों की छुट्टी शिक्षक सोते मिले वीडियो वायरल

Spread the love

लोकेशन  सहरसा
संवाददाता  विकास कुमार 7545820714

सहरसा में शिक्षा से खिलवाड़ स्कूल समय में बच्चों की छुट्टी शिक्षक सोते मिले वीडियो वायरल

सहरसा जिले के नौहट्टा प्रखंड अंतर्गत उर्दू प्राथमिक विद्यालय महुआ में शिक्षकों की घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। स्कूल समय के दौरान बच्चों को छुट्टी देकर एक शिक्षक चटाई बिछाकर मोबाइल देखते हुए सोते पाए गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि विद्यालय के हेडमास्टर द्वारा प्रतिदिन दो बजे ही बच्चों को छुट्टी दे दी जाती है, जबकि स्कूल समय शेष रहता है। विद्यालय में कुल छह शिक्षक पदस्थापित हैं, लेकिन उपस्थिति के समय केवल दो शिक्षक ही मौजूद पाए गए। वहीं मर्ज किए गए नवसृजित प्राथमिक विद्यालय शाहपुर चाही में न तो कोई शिक्षक और न ही कोई बच्चा मौजूद मिला।
आउट एरिया में स्थित इस विद्यालय की स्थिति का फायदा उठाकर शिक्षक और प्रधानाध्यापक शिक्षा व्यवस्था को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहे हैं, जिससे बच्चों के भविष्य पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com