BreakingPublicबिहारस्थानीय खबरें

280 छात्रों का भविष्य अधर में प्रशासनिक लापरवाही उजागर

280 छात्रों का भविष्य अधर में प्रशासनिक लापरवाही उजागर

Spread the love

लोकेशन  सहरसा
संवाददाता  विकास कुमार 7545820714

280 छात्रों का भविष्य अधर में प्रशासनिक लापरवाही उजागर शिक्षकों की कोशिशों के बावजूद सुविधाओं का भारी अभाव

सौरबाजार प्रखंड के खजूरी मध्य विद्यालय की हालत चिंताजनक है। यहां पढ़ने वाले 280 बच्चों का भविष्य अधर में लटका है।इस सरकारी स्कूल में पिछले 20 वर्षों से भवन नहीं है। कक्षाएं पंचायत भवन और आसपास के निजी घरों में चलानी पड़ती हैं। बच्चों को जमीन पर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती है। कुल 13 शिक्षक सीमित संसाधनों में शिक्षा देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। शिक्षक सुनील कुमार का कहना है कि जगह की कमी के कारण कभी कक्षाएं खुले में चलानी पड़ती हैं, तो कभी किसी निजी मकान के सहारे। स्कूल के नाम पर जमीन मौजूद है, लेकिन भवन निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। स्थानीय निवासियों ने कई बार प्रशासन को शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस स्थिति ने शिक्षा विभाग की योजनाओं और जमीनी क्रियान्वयन में अंतर उजागर कर दिया है। सवाल यह है कि क्या प्रशासन जल्द बच्चों के भविष्य के लिए स्कूल भवन का निर्माण पूरा करेगा।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com