Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

अपराध की योजना बना रहे दो अपराधी चढा पुलिस के हत्थे

अपराध की योजना बना रहे दो अपराधी चढा पुलिस के हत्थे

Spread the love

*लोकेशन :-* सहरसा।
*संवाददाता :-* विकास कुमार 8877760777।

*स्टोरी :-* अपराध की योजना बना रहे दो अपराधी चढा पुलिस के हत्थे। गिरफ्तार अपराधी के पास पुलिस ने दो देशी कट्टा एक जिंदा कारतूस किया बरामद। एसडीपीओ आलोक कुमार प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।

*एंकर :-* साहरस जिले के नवहट्टा थाना पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम अपराध की योजना बना रहे दो युवक को दो देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मामले को लेकर एसडीपीओ कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने जानकारी देते बताया कि शुक्रवार की देर शाम नवहट्टा थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार सशस्त्र बल के साथ संध्या गश्ती व वाहन जांच कर रहे थे. उसी क्रम में रिजवान पुल के पास एक युवक महिषी की तरफ से आ रहा था. जिसे संदेश होने पर पूछताछ करते उसकी मोबाइल की जांच की गई तो उसके मोबाइल में दो अवैध हथियार व कारतूस का फोटो मिला. उक्त फोटो के बारे में जब उक्त युवक नवहट्टा थाना क्षेत्र के तराही वार्ड नंबर 1 निवासी राजकिशोर चौधरी का पुत्र सहबाग चौधरी से पूछा गया तो उसने बताया कि फोटो में दिखाया गया एक हथियार मेरे पास और दूसरा एकाढ़ वार्ड नंबर 1 निवासी ज्ञानचंद राम के पुत्र राजाराम के पास रहता है. उसके बाद इसकी सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारी को देते हुए पकड़े गए उक्त लड़के के बताये स्थान पर थाना के पुअनि संजीव कुमार एवं सशस्त्र बल के साथ जब तलाशी ली गई तो उसके घर से एक देसी कट्टा व एक मोबाइल बरामद किया गया.
वहीं उक्त लड़के के निशानदेही पर एकाढ़ गांव में जब राजाराम के घर की तलाशी ली गई तो वहां से एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया. उसके बाद पुलिस ने बरामद हथियार के साथ उक्त दोनों युवक को गिरफ्तार कर नवहट्टा थाना ले आई. जहां शनिवार को दोनों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई करते न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Aawaj India Live

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com