Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

जन अधिकारों से बंचित मजरा शुखारी का पुरवा अंश नौगंवा में पक्की सड़क बनवाये जाने हेतु प्रार्थना पत्र

जन अधिकारों से बंचित मजरा शुखारी का पुरवा अंश नौगंवा में पक्की सड़क बनवाये जाने हेतु प्रार्थना पत्र

Spread the love

बांदा उत्तर प्रदेश न्यूज़

सेवा में,

जिलाधिकारी महोदय बांदा

विषय :- जन अधिकारों से बंचित मजरा शुखारी का पुरवा अंश नौगंवा में पक्की सड़क बनवाये जाने हेतु प्रार्थना पत्र

महोदय,

सविनय निवेदन है कि हम सब प्रार्थीगण ग्राम सुखारी का पुरवा अंश नौगवाँ परगना व तहसील नरैनी जिला बाँदा के स्थाई निवासी हैं। हमारा मजरा सुखारी का पुरवा अंश नौगंवा बहुत ही इन्टीरियर क्षेत्र में बना हुआ है। वहाँ पर पहुँचने के लिये भाऊ सिंह के पुरवा से कच्चा रोड जाता है जिसकी लम्बाई 4 किमी0 है। सदियों से इसी कच्चे रोड से लोग दुःख भरी जिन्दगी जीते चले आ रहे हैं आज तक पक्की रोड नहीं बनवायी गयी है। बरसात मैं गर्भवती महिलाये तथा मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते हैं तथा बच्चों की पढाई का भारी नुकसान होता है। कई बार उच्च अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से प्रार्थना की गयी लेकिन आज तक कोई भी अधिकारी व नेता हमारे मजरे में झाँकने नहीं आता है, अगर आज कोई बीमार हो जाये तो रास्ते में ही मृत्यु हो सकती है। उक्त कच्चे मार्ग से निकलने में बरसात में ट्रैक्टर मिट्टी में फँस जाता है यहाँ तक कि साइकिल भी मिट्टी में फस जाती है। बरसात में आवागमन पूरी तरह से बन्द हो जाता है। प्रार्थीगण ने दिनांक 21.08.2024 को श्रीमान उपजिलाधिकारी महोदय, नरैनी को लिखित प्रार्थना पत्र दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि 07 दिन के अन्दर आपके उक्त रास्ता मैं मोरम, गिट्टी पडना शुरू हो जायेगी 07 दिन के बाद काम न शुरू
होने पर दिनांक 02.09.2024 को प्रार्थीग पुनः एसडीएम साहब के पास गये तो एस०डी०एम० साहब दिनांक पर दिनाँक दे रहे हैं। यदि 05 दिन के अन्दर हमारे गाँव मैं सड़क में मोरम, गिट्टी आदि का काम शुरू नहीं होता तो इसके बाद प्रार्थीगण अशोक लाट के पास अमरण अनशन करने के लिये बाध्य हो जायेंगें। यदि अनशन के दौरान प्रार्थीगण के साथ कोई अनहोनी घटना घटती है तो उसके जिम्मेदार श्रीमान जिला अधिकारी महोदय होगें। अतः श्रीमान प्रार्थना है कि प्रार्थीगण की उपरोक्त विषय समस्या को देखते हुए प्रार्थीगण के ग्राम मजरा सुखारी पुरवा नौगांवा की कच्ची सडक मैं अतिशीघ्र मोरम-गिट्टी आदि डलवाते हुए पक्की सडक बनाये जाने की कृपा की जाय। क्यों कि आजादी के इतने दिन बाद भी उक्त मजरा विकास कार्यो से पूरी तरह से बंचित है। महान दया होगी।
इस दौरान ज्ञापन देने में समाजसेविका शालिनी पटेल के साथ प्रह्लाद, प्रमोद, रामकिशोर, नीरज, मुन्नीलाल, अरविंद, राजकुमार पाठक, श्रीपाल, रोहित पटेल, विनोद कुमार सहित अन्य ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।

शालिनी सिंह पटेल
मिशन 2027 बबेरू विधानसभा 233

मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com