Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

भारी मात्रा में विदेशी शराब हुआ बरामद।

भारी मात्रा में विदेशी शराब हुआ बरामद।

Spread the love

*लोकेशन :-* सहरसा।
*संवाददाता :-* विकास कुमार 8877760777।
*स्लग :-* भारी मात्रा में विदेशी शराब हुआ बरामद।

*स्टोरी :-* गिट्टी लदा ट्रक से 225 कार्टन विदेशी शराब हुआ बरामद। ट्रक ड्राइवर सहित एक और व्यक्ति हुआ गिरफ्तार। डीएसपी मुकेश ठाकुर प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हांसिल हुआ है।जहाँ आज सुबह तकरीबन 4 बजे सिमरीबख्तियारपुर की पुलिस ने गिट्टी लदा हुआ ट्रक को जब्त किया।जब्त किए गए ट्रक से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब भी बरामद किया साथ ही साथ ट्रक ड्राइवर सहित एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है।आज सोमवार को डीएसपी सिमरीबख्तियारपुर थानां में प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।
दरअसल सहरसा जिले के एसपी हिमांशु के निर्देश पर पूरे जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिसको लेकर सिमरी बख्तियारपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली की विदेशी शराब एक ट्रक में लादकर लाया जा रहा है। इसी गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में एक QRT गठित की गई जिसमें बख्तियारपुर पुलिस और चिरैया थानां की पुलिस के द्वारा सिमरीबख्तियारपुर थानां क्षेत्र के सरडीहा और बलवा ओपी हाइवे के पास छापेमारी की गई।। छापेमारी के बाद पाया गया कि एक ट्रक में गिट्टी लदी हुई थी जिसमें भारी मात्रा में शराब है उक्त ट्रक को जप्त किया गया। साथ ही साथ ट्रक ड्राइवर और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया।जप्त ट्रक से 225 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया गया है इसके बाद बख्तियारपुर थाने में दोनो व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।हिरासत मे लिए गए ट्रक ड्राइवर का नाम वशिष्ठ यादव जिनकी उम्र तकरीबन 28 साल है और पीरपैंती जिला भागलपुर का रहने वाला बताया जा रहा है तो वहीं दूसरे व्यक्ति का नाम प्रमोद यादव है जो कोपरिया सरोजा बलवा हाट थानां क्षेते का रहने वाला है।दोनो अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com