Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद आज सहरसा में रोड शो

उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद आज सहरसा में रोड शो

Spread the love

*लोकेशन :-* सहरसा।
*संवाददाता :-* विकास कुमार।
*स्लग :-* उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद आज सहरसा में रोड शो।

*स्टोरी :-* पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर का बयान,विपक्ष हताशा में है।

*एंकर :-* बिहार के मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र के सहरसा विधानसभा पहुंचे उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद।जहाँ आज रविवार को मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र के जदयू उमीदवार दिनेश चंद्र यादव के साथ रोड शो में भाग लिए।रोड सो में मंत्री जदयू के रत्नेश सदा,जदयू विधायक गूँजेस्वर साह,बीजेपी विधायक डॉ आलोक रंजन झा,बीजेपी जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह सहित कई एनडीए के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
वहीं रोड सो में शामिल पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा की विपक्ष हताशा में है।भारत के मतदाता को तय करना है देश के अगले प्रधानमंत्री कौन होंगे।और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी विगत 10 वर्षों में अपने कुशल नेतृत्व से देश को ऊँचाई स्थान पर पहुंचने का काम किया है।लेकिन विपक्ष के पास प्रधानमंत्री का कोई चेहरा भी नहीं है।भारत के मतदाताओं को ये तय करना होगा कि वो विकासबाद की ओर जाएंगे या विनाशवाद के पक्ष में।स्पस्ट है कि मोदी जी के पक्ष में समाज का सभी तबका का लोग उनके साथ हैं।क्योंकि उन्होंने 10 वर्षों में भारत के विकास के लिए जिन योजनाओं को लागू किया है आम मतदाताओं ने उसे महसूस किया है।इसके पूर्व लाभार्थियों को ठीक से लाभ पहुंच नहीं पाता था।
उन्होंने ये भी कहा कि हमारे वरिष्ठ नेता बिहार सरकार के पूर्व मंत्री लगातार कोशी के विकास के लिए जिन्होंने लगातार संघर्ष किया है दिनेशचंद्र यादव जी के पक्ष में मैंने देखा है पूरे मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र में एक सकारात्मक और उत्साहपूर्ण माहौल है।और भारतीय जनता पार्टी और जनतादल यूनाइटेड लोजपा अन्य सहयोगी दल है सभी आज एकजुट होकर कैसे यशस्वी प्रधानमंत्रि के रूप में मोदी जी को नेतृत्व मिले इसके लिए हम सब लगे हुए हैं।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com