Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

राजद को लगा बड़ा झटका

राजद को लगा बड़ा झटका

Spread the love

*लोकेशन :-* सहरसा।
*संवाददाता :-* विकास कुमार।
*स्लग :-* राजद को लगा बड़ा झटका। राजद के कई कार्यकर्ता हुए जदयू में शामिल।

*स्टोरी :-* मधेपुरा लोकसभा के महिषी विधानसभा क्षेत्र में राजद को लगा बड़ा झटका। राजद नेता राजकुमार सिंह उर्फ बम सिंह 17 राजद कार्यक्रताओं के साथ जदयू सांसद सह मधेपुरा लोकसभा के एनडीए उमीदवार दिनेशचंद्र यादव के समक्ष जदयू पार्टी में हुए शामिल।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ आज मधेपुरा लोकसभा के महिषी विधानसभा क्षेत्र में राजद को बड़ा झटका लगा है।राजद नेता राजकुमार सिंह उर्फ बम सिंह 17 राजद कार्यक्रताओं के साथ जदयू सांसद सह मधेपुरा लोकसभा के एनडीए उमीदवार दिनेशचंद्र यादव के समक्ष जदयू पार्टी में हुए शामिल।राजद कार्यकर्ता के जदयू में शामिल होने से जदयू पार्टी में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
मिली जानकारी के अनुसार एनडीए उमीदवार जदयू सांसद दिनेश चंद्र यादव चुनाव प्रचार में आज शुक्रवार को महिषी विधानसभा क्षेत्र के गंडोल चौक स्थित राजद नेता राजकुमार सिंह उर्फ बम सिंह के यहां पहुंचे।जहां राजद के क्लेस्वर पासवान,श्याम पासवान,नवीन चौधरी,घनश्याम चौधरी,कौशल चौधरी,चिंता मनी साह,विनोद शर्मा,दीपक राम,मनोज राम,सुरेश पासवान,देवनंदन सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।।ये सभी राजद कार्यकर्ता जदयू का दामन थाम लिए।उसी दौरान सांसद दिनेश चंद्र यादव राजद नेता राजकुमार सिंह उर्फ बम सिंह को पाग और माला पहनाकर जदयू की सदस्यता ग्रहण करवाया।
वहीं जदयू में शामिल राजद नेता राजकुमार सिंह उर्फ बम सिंह की माने तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास के मामले में हमारे इलाके में बहुत काम किये हैं।नीतीश कुमार का देन है अभी हमलोग जहाँ बैठे हुए है ये बिरोल चौक से लेकर गंडोल तक और गंडोल चौक से लेकर बलुआहा तक रोड न 17 जो बना है।इससे बहुत लोगों को रोजी रोटी मिला है।उन्होंने ये भी कहा दिनेश चंद्र यादव विकास के मामले में सबसे आगे रहे है।और गफूर साहब जो महिषी विधानसभा से राजद विधायक थे और मंत्री भी थे शिक्षाविद थे उनके साथ हमलोग जुड़े हुए थे उनके मरने के बाद हमलोग निष्क्रिय हो गए।और राजद पार्टी जो था वो गुम हो गया।हमलोग अपने आप को निष्क्रिय महशुस करने लगे।इसलिए आज विकास के नाम पर हमलोग जदयू का दामन थाम लिए।
वहीं चुनाव प्रचार में आये सांसद सह एनडीए के उमीदवार दिनेश चंद्र यादव की माने तो मुद्दा कुछ नहीं है मुद्दा विकास का है और सब दिन यही मुद्दा रहा है मेरा जब से हम राजनीति में आये हैं।विकास मेरा पहचान है इसलिए सब बार जनता का समर्थन मिलता है हमको।इसबार तो मधेपुरा लोकसभा से दूसरी बार आये है।माननीय मुख्यमंत्री जी को हमपर विश्वास है इसलिए हमको चुनाव लड़ने के लिए भेजे हैं।और जन जन के नेता परम आदरणीय प्रधानमंत्री भाई नरेंद्र मोदी जी का भी आशीर्वाद प्राप्त है।उन्होंने ये भी कहा जदयू की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी नेता और कार्यकर्ता को बधाई देता हूँ ।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com