
*संवाददाता :-* बिकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* 6 अपराधी चढा पुलिस के हत्थे।गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने 1 क्विड चार चक्का वाहन, 23.600 किलो ग्राम गाजा,1 देशी पिस्तौल ,1 मोटरसाइकिल, 2 मोबाइल किया बरामद।
*स्योरी :-* बिहार के सहरसा से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सहरसा जिले के विभिन्न थानां क्षेत्र से कुल 6 अपराधियों को गिरफ्तार करने में सहरसा पुलिस को सफलता मिली है।गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने 1 क्विड चार चक्का वाहन,23.600 किलो ग्राम गाजा,1 देशी पिस्टल,1 कारतूस,1 मोटरसाइकिल,2 मोबाइल बरामद किया है।आज एसपी हिमांशु साम में प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।
जानकारी हो कि बीते 25 मार्च को मछली खरीदने के विवाद में सहरसा जिले के बसनहीँ थानां क्षेत्र में एक मछली कारोबारी को गोली मारकर जख्मी कर दिया था ।जिसका इलाज सहरसा के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा था जिसकी मौत बीते कल बुधवार को हो गयी ।इस हत्या में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।और बीते कल बुधवार को बसनहीँ पुलिस ने हत्या में शामिल 2 अपराधि अभिनव कुमार,और हिमांशु कुमार को गिरफ्तार कर लिया।दोनो अपराधी मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज का रहने वाला था।वहीं दूसरा मामला महिषी थानां क्षेत्र का है जहां महिषी थानां को गुप्त सूचना मिली कि बलुआहा चौक से राजपुर जानेवाली कोशी बांध सड़क पर बजरंगवली मंदिर के पश्चिम बांध पर उजला रंग का क्विड चार चक्का वाहन के डिक्की में गांजा रखा हुआ है।इसी गुप्त सूचना के आधार पर महिषी थानां की पुलिस उक्त स्थल पर पहुंचकर गाड़ी की तलाशी ली जहां से 23.600किलो ग्राम गाजा,बरामद किया।साथ ही साथ एक गाजा तस्कर सुनील कुमार मंडल को भी गिरफ्तार किया गया।ये तस्कर सुपौल जिले के भपटियाही का रहने वाला बताया जा रहा है।
तीसरा मामला सदर थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कई कांडों के फरार चल रहे अपराधी सुमन साह उर्फ बजरंगी अपने सहयोगियों के साथ सदर थाना क्षेत्र के कहरा रोड में किसी अन्य घटना को अंजाम देने की नीयत से घूम रहे है।इसी गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए टीओपी प्रभारी सनोज कुमार दल बल के साथ उक्त स्थल पर पहुंचा तो अपराधी पुलिस को देखते ही भागने लगा।जिसमें अपराधी सुमन साह उर्फ सुमन बजरंगी अपने अन्य एक साथियों के साथ भाग गया।लेकिन पुलिस ने खदेड़ कर तीन अपराधी जिसमें सचिन कुमार,दिलखुश कुमार,रविंद्र कुमार को पकड़ लिया।गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने देशी पिस्तौल 9Mm का 1,कारतूस 1 बरामद किया।
वहीं प्रेस वार्ता के दोरान एसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि तीन घटना का मामला है ।एक घटना बसनहीँ थानां क्षेत्र का है जहां एक मछली कारोबारी को गोली मारकर जख्मी कर दिया था और उक्त जख्मी की मौत हो गयी।जिसमें दो अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है ।वहीं दूसरी घटना महिषी थानां क्षेत्र का है जहां से एक गाजा तस्कर को 23.600किलो ग्राम गाजा के साथ और एक क्विड चार चक्का वाहन जब्त किया गया है।तीसरी घटना सदर थाना क्षेत्र का है जहां टीओपी 2 के प्रभारी सनोज कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर अपराध की योजना बना रहे 3 अपराधि सचिन कुमार,दिलखुश कुमार,रविंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है।सभी अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
Subscribe to my channel


