महिलाओं के द्वारा होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन
महिलाओं के द्वारा होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* महिलाओं के द्वारा होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन। सैकड़ों महिलाएं होली मिलन समारोह में हुई शामिल।
*एंकर :-* खबर बिहार के सहरसा जिले से आ रही है जहां आज मंगलवार को रत्ना मिश्रा के नेतृत्व में महिलाओं के द्वारा डीबी रोड स्थित रेनबो रिशोर्ट में होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन।इस होली मिलन समारोह में सहरसा जिले के कहरा प्रखंड के प्रमुख रचना प्रकाश,महिला हैल्प लाइन के मुक्ति श्री वास्तव,पूर्व वार्ड सदस्य रेशमा शर्मा,एडवोकेट संगीता सिंह,जदयू महिला सेल की प्रदेश उपाध्यक्ष स्मृति सिन्हा,बीजेपी के महिला सेल की अध्य्क्ष रिंकी शर्मा,ममता सिंह सहित सैकड़ों महिलाएं थी शामिल।सभी महिलाएं होली के गीत पर एक से बढ़कर एक नृत्य भी प्रस्तुत की ।इस होली मिलन समारोह कार्यक्रम में सभी महिलाएं एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर भरपूर मनोरंजन किया।
वहीं होली मिलन समारोह में शामिल कहरा प्रखंड प्रमुख रचना प्रकाश की माने तो होली तो पर्व ही है उत्साह का नाम।हमलोग अपना आपसी बैर को मिटाकर सब एक जगह जमा होते हैं।अच्छी बात है जो एक नई शुरुआत की गई है।एक समय था जो घर में ही महिलाएं रह जाती थी पकवान पकाने बनाने के लिए।लेकिन आज हमलोगों को लगता है की हमलोगों को भी अधिकार है खुशियां मनाने के लिए ,खुशियों के रंग में रंगने के लिए।सिर्फ रंग नहीं लगाना है अपने को इस रंग में सरोबर भी करना है।और सबको गले लगाके बहुत उत्साहित हूं की सभी एक जगह मिले हैं ऐसा अवसर बहुत कम मिलता है।जो सब हमलोग एक जगह मिल सके और खुशियां मना सके।उन्होंने ये भी कही की मैं होली की सबको शुभकामनाएं देती हूं और हम सभी महिलाएं इसी तरह उमंग और खुशी से रंगे रहे और अपने समाज को भी ख़ुशी से रंगे रहे।क्योंकि खुशी तो हमसे ही है हम खुश हैं तो सब खुश है।
वहीं होली मिलन समारोह में शामिल एडवोकेट संगीता सिंह की माने तो होली तो उमंग की चीज है।लेकिन कल तक तो हमलोग होली घर में मनाते थे लेकिन आज जैसे महिलाओं को बाहर काम करने का मौका मिला है ।उसी तरह तरह आज नई उमंग के साथ सब भेद भाव मिटाकर के सभी महिलाएं एक जगह उपस्थित हुई है।उमंग और उत्साह के साथ होली जो होली है वो होली समारोह के रूप में हमलोग एकत्रित हुए है मनाने के लिए।
Subscribe to my channel


