Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

12 वर्षीय बच्ची बलात्कार का हुआ शिकार

12 वर्षीय बच्ची बलात्कार का हुआ शिकार

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* 12 वर्षीय बच्ची बलात्कार का हुआ शिकार। पीड़ित बच्ची की माँ अपने पड़ोसी पर बलात्कार का लगा रही है आरोप। पीड़ित महिला थाने में आवेदन देकर की कार्रवाई की मांग।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सदर थाना क्षेत्र के वार्ड नं 15 में 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है।बच्ची और बच्ची की माँ परोस के रहने वाले एक व्यक्ति पर बलात्कार का लगा रही है आरोप।आज रविवार को पीड़ित महिला थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।वहीं सूचना मिलते ही पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थानां लायी।और आरोपी व्यक्ति फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्ची की माँ की माने तो मेरी बच्ची प्राथमिक विद्यालय में 5 क्लास में पढ़ती है और प्रत्येक दिन स्कूल जाती थी।मेरे परोस में रहने वाली महिला जो उक्त स्कूल में रसोइया का काम करती है।वही महिला मेरी बेटी को स्कूल से अपने पति के मेडिकल दुकान पर भेजती थी और काम करवाती थी।उसी दौरान उक्त महिला के पति के द्वारा 10,रुपया 20 रुपया का प्रलोभन देकर तकरीबन 10 से 15 दिनों तक बलात्कार करता रहा।और बच्ची को डराता भी था जो घर मे बोलोगे तो तुम्हारे माँ पिताजी को जान से मार देंगे।बच्ची डर से बोली नहीं।जब बच्ची की तबियत खराब हुई तब बच्ची बतायी की मेरे साथ उक्त महिला के पति बलात्कार किया है।उसके बाद आज परोस में रहने वाले के विरोध में महिला थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग किये है।
वहीं पीड़ित बच्ची की माने तो स्कूल जाते थे तो मेरे स्कूल में रसोइया है वो डेली हमको अपने पति के मेडिकल के दुकान पर भेज देती थी साफ सफाई करने।और जब हम जाते थे मेडिकल दुकान पर तो 5 रुपया 10 रुपया देकर मेरे साथ बलात्कार करता था।उसके बाद उक्त महिला के द्वारा घर पर भी हमको भेजती थी और कहती थी जो अंकल घर पर है खाना लेते आओ।घर पर जाते थे तो वहां भी बलात्कार करता था ।जब हम भागते थे तो दरवाजा का छितकनी लगा देता था।और डराता भी था जो मम्मी पापा को नहीं बताना नहीं तो तुमको भी मार देंगे और तुम्हारे मां पिताजी को भी मार देंगे।
वहीं इस मामले में महिला थाना अध्य्क्ष डोली कुमारी पीड़ित लड़की को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल भेजा।लेकिन कैमरे पर बोलने से इनकार कर रही है।और साथ ही साथ इस मामले को लेकर फोन भी उठाना मुनासिब नहीं समझ रही है।वहीं इस मामले को लेकर सहरसा के पुलिस कप्तान से भी जानकारी लेने की कोशिस की गई लेकिन वो भी कुछ बोलने से परहेज करते नजर आ रहे हैं।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com