Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

आम बगीचे में मिला अज्ञात युवक का शव। पुलिस ने कहा कहीं दूर मारी गई गोली

आम बगीचे में मिला अज्ञात युवक का शव। पुलिस ने कहा कहीं दूर मारी गई गोली

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* आम बगीचे में मिला अज्ञात युवक का शव। पुलिस ने कहा कहीं दूर मारी गई गोली। पहचान के लिए सोशल मीडिया पर खोज जारी।

*एंकर :-* सहरसा जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां आज सिमरीबख्तियारपुर थानां की पुलिस ने 20 वर्षीय गोली लगा हुआ अज्ञात युवक का शव बरामद किया है।अज्ञात शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है।युवक को छाती में लगी हुई है गोली।अज्ञात शव सिमरीबख्तियारपुर थानां की पुलिस सिमरीबख्तियारपुर थानां क्षेत्र के सिटानाबाद स्थित मठ महुआ के पास आम गछि से बरामद किया है अज्ञात शव के पास से पुलिस ने एक जिंदा कारतूस और एक खोखा भी बरामद किया है।।हालांकि अज्ञात युवक के शव की पहचान अभी तक नही हो पाई है।वहीं पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जुटी तफ्तीश में ।
मिली जानकारी के अनुसार युवक की हत्या बीते कल सोमवार को देर रात कही दूसरे जगह हत्या कर उक्त स्थल पर छोड़कर हत्यारा फरार हो गया है।वहीं पुलिस को सूचना मिलते है पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर तफ्तीश में जुटी।
वहीं सिमरीबख्तियारपुर डीएसपी मोहन ठाकुर की माने तो सिमरीबख्तियारपुर थानां क्षेत्र अंतर्गत महुआ डीह मठ के पास आम बगीचा से एक युवक का शव बरामद हुआ है।प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि कहीं बाहर इसके साथ घटना घटित हुआ है और यहां लाकर शव को रख दिया गया है।शव का इनक्वेस्ट किया गया है और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।जो भी विधि संवत कार्रवाई होगी वो किया जाएगा।साथ ही साथ उन्होंने ये भी कहा कि शव के पास से एक जिंदा कारतूस और एक खोखा भी बरामद किया गया है।शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।सोशल मीडिया पर और विभिन्न व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से शव की शिनाख्त करवाने की कोशिस की जा रही है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com