Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

CAA-NRC पर बोले प्रशांत किशोर कहा- जब मैं नीतीश जी के दल में था तब भी खुलकर किया था विरोध

CAA-NRC पर बोले प्रशांत किशोर कहा- जब मैं नीतीश जी के दल में था तब भी खुलकर किया था विरोध

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* CAA-NRC पर बोले प्रशांत किशोर, कहा- जब मैं नीतीश जी के दल में था तब भी खुलकर किया था विरोध। इसलिए उनके दल को भी छोड़ा। मैं CAA के खिलाफ पहले भी था, आज भी हूं और आगे भी रहूंगा।

*एंकर*:- केंद्र सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लागू करने की अधिसूचना जारी करने पर जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने प्रतिक्रिया जताई है। प्रशांत किशोर ने कहा कि आज से 3 साल पहले जब पहली बार CAA-NRC की चर्चा हुई उस वक्त मैं नीतीश जी के साथ था। इसी मुद्दे पर नीतीश कुमार ने उस समय लोगों के साथ, दल के साथियों के साथ धोखा करके भाजपा के साथ मिलकर इस बिल को लाने में, इस प्रावधान को देश में लागू कराने के पक्ष में वोट दिया था। तब मैंने दल में रहते हुए खुलकर इसका विरोध किया था और उनके दल को छोड़ा। मैं बिल्कुल ही इस पूरे परिकल्पा के, इस अध्यादेश के, इस कानून के विरोध में हूं।
प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं इसलिए विरोध में नहीं हूं कि इसमें मुसलमान का क्या होगा, हिंदुओं का क्या होगा, भाजपा क्या कह रही है, विपक्षी दल क्या कह रहे हैं? इस पूरे कानून के विरोध में मैं इसलिए हूं कि ये संविधान की मूल भावनाओं के विपरीत है। जो इस देश के फाउंडिंग फादर्स हैं, जिन लोगों ने इस देश को बनाया, जिन लोगों ने इस देश के संविधान को बनाया उन्होंने तय किया कि जाति, धर्म, वर्ग के आधार पर किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया जाएगा। जैसे ही आप नागरिकता को धर्म से जोड़ेंगे, चाहे आपकी मंशा सही हो या गलत हो ये अलग बहस का मुद्दा है। लेकिन, आप संविधान का या इस देश को बनाने वालों की मूल भावना का अनादर कर रहे हैं। इसलिए मैं सीएए के खिलाफ पहले भी था, आज भी हूं और आगे भी रहूंगा।
बता दें कि जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने गुरुवार को पटेल नगर सहरसा के वार्ड 29 में अपना मैदान में प्रेस वार्ता की। इस दौरान स्थानीय प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक भी की।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com