बंगाली बाजार में रेलवे ओवर ब्रिज की मांग
बंगाली बाजार में रेलवे ओवर ब्रिज की मांग

बंगाली बाजार में रेलवे ओवर ब्रिज की मांग
ब्यूरो चीफ सुभाष जी सहरसा बिहार
सहरसा से हैं जहां शहर के बंगाली बाजार में रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण की मांग तूल पकड़ता जा रहा है. कई वर्षों से जाम से जूझ रहा शहर सहरसा का एक प्रमुख मुद्दा ओवर ब्रिज हमेशा सुर्खियों में रहता है। जाम की समस्या के कारण ईलाज कराने वाले कई लोग अपनी जान भी गवां बैठे हैं. छात्रों को परीक्षा छूट जाती है. जनप्रतिनिधि भी इस मुद्दे पर वोट तो ले लेते हैं और जनता के साथ विश्वाशघात कर क्रेडिट लेकर चले जाते हैं. वहीं ओवर ब्रिज निर्माण की मांग को लेकर कोशी युवा संगठन के बैनर तले भारी संख्या में लोगों ने स्थानीय बीजेपी विधायक सह पूर्व मंत्री आलोक रंजन के आवास का घेराव किया. लेकिन उग्र लोगों को ना तो विधायक से मुलाकात हुई और ना ही कोई बात. वहीं कोशी युवा संगठन सोहन झा ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि आगामी 9 जनवरी को सांसद दिनेशचन्द्र यादव के आवास का घेराव करेगें और 18 जनवरी को अनिश्चित कालीन आमरण अनशन.
Subscribe to my channel


