Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

उन्नाव प्राइवेट नर्सिंग होम ने ले ली एक और जान

प्राइवेट नर्सिंग होम ने ले ली एक और जान

Spread the love

उन्नाव उत्तर प्रदेश न्यूज़

पुरवा उन्नाव
ज़िला चिकित्सा अधीक्षक के आदेशों को ताक पर रखते हुए पुरवा में धड़ल्ले से संचालित हो रहे है प्राईवेट नर्सिंग होम। जिसका खामियाजा भुगत रहा है आम जनमानस

सीएमओ द्वारा सीज प्राइवेट अस्पताल में ताला खोलकर मरीजों का इलाज चल रहा था जिसमें अस्पताल के स्टाफ द्वारा एक महिला के पेट में बड़ी पथरी बताकर भर्ती करने के बाद गलत तरीके ऑपरेशन करने से उसकी हालत बिगड़ गई और महिला की मौत हो गई जिस पर परिजनों ने शव को पुरवा उन्नाव मुख्य मार्ग पर रखकर अस्पताल के खिलाफ रोड जाम कर दिया 2 घंटे से अधिक तक जाम लगा रहा जिस पर पुलिस उपाधीक्षक पंकज कुमार सिंह ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया वहीं सीएमओ ने बताया उक्त अस्पताल कागजों में सीज चल रहा था l
क्षेत्र के ग्राम जोरावर गंज निवासी नरेश ने बताया उसकी पत्नी आरती उम्र 35 वर्ष के पेट में दर्द था जिस पर उसने पुरवा कस्बे के मिर्री चौराहा स्थित श्री सिद्धिविनायक अस्पताल में उस को दिखाया जहां पर वहां के स्टाफ और डाक्टर ने बताया की आरती के पेट में बड़ी पथरी है जिसका तुरंत ऑपरेशन बहुत जरूरी है जिस पर उसको शनिवार 25 जून को वहां भर्ती करा दिया तथा अस्पताल द्वारा उससे ₹50 हजार रुपए जमा करा लिया गए जिसके बाद उसकी पत्नी आरती का डॉक्टर ने ऑपरेशन कर दिया ऑपरेशन के बाद उसकी हालत बिगड़ गई जिस पर अस्पताल में 28 जून को शाम उसे कानपुर रिफर कर दिया जहां भर्ती के थोड़े समय बाद ही रामादेवी मेडिकल सेंटर कानपुर में उसकी मौत हो गई l घटना के बाद आज सुबह परिजन 10:30 बजे उसका शव पुरवा उन्नाव मुख्य मार्ग जाम कर हंगामा करने लगे जिसे देखते ही देखते 1 किलोमीटर लंबा जाम लग गया जिससे सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक पंकज कुमार सिंह कोतवाली प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह व भारी पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया इसी दौरान 2 घंटे तक जाम लगा रहा जिस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर जाम खुलवाया वही प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पुरवा ने बताया उक्त अस्पताल को मुख्य चिकित्सा अधिकारी उन्नाव द्वारा सीज कर दिया गया था अस्पताल कैसे खुला है यह उ नकी जानकारी मे नहीं है l

Gudiya ravat ki riport

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com