प्रथम राष्ट्रपति के जन्मदिवस के अवसर पर 30 वीं मेघा प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित
प्रथम राष्ट्रपति के जन्मदिवस के अवसर पर 30 वीं मेघा प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* प्रथम राष्ट्रपति के जन्मदिवस के अवसर पर 30 वीं मेघा प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित।
*एंकर :-* भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के जन्म दिवस के अवसर पर चिल्ड्रन स्कूल एसोसिएशन कोशी क्षेत्र ,सहरसा बिहार के तत्वाधान में 30 वीं मेघा प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 17 परीक्षा केंद्रों में किया गया।जिसमें सात हजार परीक्षार्थियों ने भाग लिया।मीडिया से रूबरू होते एसोसिएशन के राम सुंदर साहा और रमेश कुमार ने कहा की इस तरह के प्रतियोगिता परीक्षा लेने से बच्चों में प्रतियोगी भावना जाग्रित हो।ताकि आज को समय है उसके लिए हमारे बच्चों का निर्माण हो।किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा का बच्चों को भय ना लगें इसलिए इस तरह का प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया जाता है।बनवारी शंकर इंटर कॉलेज,बनवारी शंकर डिग्री कॉलेज,जिला स्कूल,गर्ल्स स्कूल,प्रेमलता महाविद्यालय,डी एल कॉलेज,बैजनाथपुर, लक्ष्मीनाथ महाविद्यालय, बनगांव, शांति मिशन शिक्षण संस्थान,मेनहा, साउथ पॉइंट स्कूल कहरा ब्लॉक रोड, सहरसा, इवनिंग कॉलेज,जीवन दीप स्कूल,दिव्य ज्योति सेंट्रल स्कूल सहित अन्य विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया।विभिन्न परीक्षा केंद्रों में केंद्र अधीक्षक के रूप में बबलू कुमार,योगेंद्र साह,दिनेश यादव,अनिल कुमार सिंह,अनिल कुमार,लाल चौधरी,राजीव चौधरी,प्रताप कुमार,अमित कुमार सिंह,बैजनाथ कुमार मौजूद थे।
Subscribe to my channel


