Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

कपकपाती ठंड को लेकर नगर निगम के द्वारा की गयी अलाव की व्यवस्था

कपकपाती ठंड को लेकर नगर निगम के द्वारा की गयी अलाव की व्यवस्था

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* कपकपाती ठंड को लेकर नगर निगम के द्वारा की गयी अलाव की व्यवस्था। नगर निगम के कई चौक चौराहों पर अलाव को लेकर ठंड से लोगों को मिली राहत।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले में भी कपकपाती ठंड से आम अवाम हलकान और परेशान है।इसी कड़ी में आज शनिवार को कपकपाती बढ़ती ठंड को लेकर नगर निगम के द्वारा नगर निगम के कई क्षेत्रों में 17 जगह अलाव की व्यवस्था की गई है।जगह जगह लकड़ी गिराकर अलाव की व्यवस्था की गई है।लोगों को अलाव से इस कपकपाती ठंड में बड़ी राहत मिली है।लोग अलाव के पास बैठकर अलाव का उपयोग करते नजर आ रहे हैं।
वहीं अलाव ताप रहे चाय दुकानदार विजय कुमार राय की माने तो ठंड इतनी ज्यादा बढ़ गयी है कि हमलोग ठंड से बहुत पीड़ित हैं।आज नगर निगम के द्वारा लकड़ी गिड़ाकर अलाव की व्यवस्था की गई है अब बहुत राहत मिल रही है ठंड से।हमलोग आग ताप रहे हैं।वहीं फुटपात दुकानदार मोहम्मद मुस्तफा की माने तो बगल में मेरी दुकान है फुटपात पर आग देखे जलते हुए तो आ गए आग तापने।बहुत ज्यादा ठंड बढ़ गयी है।कुछ राहत मिल जाएगी ठंड से।
वहीं नगर निगम के कर्मी बैद्यनाथ पासवान की माने तो ठंड बहुत ज्यादे बढ़ गयी है।हमलोग नगर निगम की तरफ से कुल 17 जगहों पर अलाव की व्यवस्था किये हैं।ताकि आम जनों को कोई परेसानी न हो।यह अलाव की व्यवस्था प्रत्येक दिन जारी रहेगा।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com