Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद राजगीय बाल गृह बालक का निरीक्षण करती जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मिनाक्षी सिन्हा

राजगीय बाल गृह बालक का निरीक्षण करती जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मिनाक्षी सिन्हा

Spread the love

राजगीय बाल गृह बालक का निरीक्षण करती जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मिनाक्षी सिन्हा
प्राधिकरण सचिव ने राजकीय बाल गृह बालक का किया औचक निरीक्षण, देखी व्यवस्थाऐं

फिरोजाबाद। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मिनाक्षी सिन्हा द्वारा राजकीय बाल गृह बालक सुहाग नगर का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने बालकों को उनके अधिकारों के बारे में भी जागरूक किया।
शुक्रवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मिनीक्षी सिन्हा ने सुहाग नगर स्थित राजकीय बाल गृह बालक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भोजन की गुणवता को परखा। उन्हानें अधीक्षक को आरओ से जुड़ी टंकी की सफाई हेतु निर्देशित किया गया। सचिव ने पाक शाला का निरीक्षण कर अधीक्षक को परिसर में मच्छरों से बचाव के लिये दया का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। इसके बाद राजकीय बाल गृह में विधिक जागरुकता साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सचिव द्वारा बालकों को उनके अधिकार के बारे में जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त बालकों को शासन की योजनाओं के बारे में एवं अन्य विभिन्न प्रकार की विधिक जानकारी उपलब्ध कराई गई। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक चंद्रवली प्रसाद उपस्थित रहे।

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com