सहरसा बिहार अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक 17 वर्षीय युवक को लूट के दौरान मारी गोली। युवक को पैर में लगी है गोली। युवक जख्मी अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती।
अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक 17 वर्षीय युवक को लूट के दौरान मारी गोली। युवक को पैर में लगी है गोली। युवक जख्मी अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती।

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां लूट के दौरान एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया।गोली युवक को पैर में लगी है।जख्मी हालत में युवक सदर अस्पताल में भर्ती।घटना सदर थाना क्षेत्र के सिमराहा स्थित बनवारी शंकर महाविद्यालय के पास की बताई जा रही है।वहीं पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जुटी तफ्तीश में।
मालूम हो कि युवक का नाम समीम है जो सदर थाना क्षेत्र के हटिया गाछी का रहने वाला बताया जा रहा है। देर शाम युवक अपनी बाइक से घर जा रहा था उसी दौरान सदर थाना क्षेत्र के सिमराहा स्थित बनवारी शंकर महाविद्यालय के पास अज्ञात बदमाशों ने बाइक लूटने का प्रयास किया।जब बाइक लूटने का विरोध किया तो बदमाश पैर में गोली मारकर जख्मी कर दिया और मौके वारदात से फरार हो गया।
वही जख्मी के पिता मोहम्मद जिबेन ने बताया कि जख्मी समीम ने फोन कर बताया कि गोली मार दिया है।उसी सूचना पर आये तो देखे पैर में गोली लगी है।उसके बाद तुरंत जख्मी हालत में मोहम्मद समीम को सदर अस्पताल में भर्ती करवाये।जहां जख्मी समीम इलाजरत है।
वहीं इस घटना को लेकर सदर थाना अध्य्क्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि घटना घटित हुई है।अभी आवेदन अप्राप्त है।आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने ये भी बताया कि घटना स्थल पर पुलिस गयी थी ।जांच की जा रही है।
Subscribe to my channel



