जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द ने आज मैसर्स श्री राधे कृष्णा आक्सीजन प्लांट रौली कल्याणपुर में फीता काटकर शुभारंभ किया गया
जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द ने आज मैसर्स श्री राधे कृष्णा आक्सीजन प्लांट रौली कल्याणपुर में फीता काटकर शुभारंभ किया गया

जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द ने आज मैसर्स श्री राधे कृष्णा आक्सीजन प्लांट रौली कल्याणपुर में फीता काटकर शुभारंभ किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि बड़े हर्ष की बात है कि आज जनपद चित्रकूट में पहला ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो रहा है,
माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा है की युवा लोग मुख्य धारा से जुड़कर रोजगार करें उन्होंने कहा कि यह ऑक्सीजन प्लांट भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत मैसर्स श्री राधे कृष्णा के प्रोपराइटर श्री प्रत्यूष मिश्रा एवं श्री केपी मिश्रा द्वारा यह प्लांट बैंक के माध्यम से वित्त पोषित होकर लगाया हैं मैं उन्हें बधाई देता हूं, उन्होंने कहा कि अभी तक अस्पतालों, क्रेशर उद्योगों के लिए अन्य जनपदों से ऑक्सीजन मंगाई जाती थी कोरोना काल के दौरान भी आप लोगों ने देखा है की ऑक्सीजन की कितनी समस्या थी, इन युवा उद्यमियों ने अच्छी पहल किया है इनकी सोच से आज यह प्लांट खड़ा हुआ है मैं शुभकामनाएं देता हूं उन्होंने कहा कि और युवा उद्यमी इनसे प्रेरणा लेकर उद्यम स्थापित करें और शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं।
मैसर्स श्री राधे कृष्णा ऑक्सीजन प्लांट के प्रोपराइटर श्री प्रत्यूष मिश्रा ने बताया कि अभी 120 सिलेंडर की व्यवस्था की गई है जिस अनुसार मांग बढ़ेगी उसी के अनुसार ऑक्सीजन की व्यवस्था कराई जाएगी उन्होंने जिलाधिकारी को पुष्प गुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्रीमती इंद्राणी, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती मालती मिश्रा एवं श्री केपी मिश्रा जी द्वारा भी जिलाधिकारी का स्वागत किया गया।
*जिला संवाददाता पं राजा पांडेय की खास रिपोर्ट*
Subscribe to my channel



