Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

रंगदारी नहीं देना एक युवक को पड़ गया महंगा

रंगदारी नहीं देना एक युवक को पड़ गया महंगा

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* रंगदारी नहीं देना एक युवक को पड़ गया महंगा। सैकड़ो की तादाद में आए बदमाशों ने मचाया उत्पाद कई लोग जख्मी। वीडियो भी हुआ वायरल।

*एंकर :-* रंगदारी नहीं देना एक युवक को महंगा पड़ गया रंगदारी नहीं दिए जाने पर उक्त युवक के साथ मारपीट की गई बल्कि बदमाशों ने युवक के घर पर जमकर उत्पाद भी मचाया यहां तक की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया । पूरा मामला जिले के सोनबरसा राज थाना क्षेत्र की बताई जा रही है ।
वही इस घटना से संबंधित एक वीडियो भी सामने आया है और यह वीडियो काफी तेजी से वायरल भी हो रही है वीडियो में साफ तौर पर देखा गया है किस तरह से सैकड़ो की तादाद में लोगों का वहां पर हुजूम है वही सीसीटीवी कैमरे में इस घटना की पूरी वारदात कैद हो गई ,हाथ में लिए हॉकी स्टिक वाले शख्स का नाम मो सादाब उर्फ सनोवर है , दूसरी तस्वीर में प्रीत युवक के घर के बाहर आरोपी अपने साथियों के साथ उत्पाद मचा रहे ।
वही इस पूरी घटना में मो राजा के भाई और चाचा भी जख्मी हुए है इसके साथ-साथ अन्य कई लोग जख्मी है मो राजा बताते हैं कि मो सज्जाद उर्फ लाडला उनसे कुछ दिन पूर्व रंगदारी की मांग किए थे जिसका विरोध अक्सर मो राजा किया करते थे और विरोध करने का नतीजा यह रहा कि उनके साथ मारपीट की गई यही नहीं प्रीत के घर पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया गया साथ ही साथ उनके वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया फिलहाल प्रीत मो राजा के द्वारा सोनबरसा राज थाना में आवेदन दिया गया और उचित कार्रवाई की मांग की गई ।
प्रीत मो राजा ने मो सज्जाद उर्फ लाडला मो शादाब उर्फ सनोबर, मो शाहनवाज उर्फ मुन्ना, मो शफी ,मो मासूम, मो शादाब ,मो सहजेब ,सोनू विश्वास पर मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाया है साथ ही पैसे नही देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com