Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा में युवक को सीने में मारी गोली

सहरसा में युवक को सीने में मारी गोली

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* सहरसा में युवक को सीने में मारी गोली। घर जाने के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहां आज सोमवार 16 अक्टूबर को देर शाम गांव के पंच को बेख़ौफ़ अपराधियों ने लूट के दौरान सीने में गोली मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया।जख्मी अवस्था में पंच को परिजनों के द्वारा निजी क्लिनिक में करवाया भर्ती।जहां जख्मी की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है।घटना सहरसा जिले के सोनवर्षा कचहरी थाने के दिवारी नहर के पास की बतायी जा रही है।वहीं पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर तफ्तीश में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार जख्मी पंच की पहचान बंटी सिंह के रूप में हुई है जो सोनवर्षा कचहरी थानां क्षेत्र के भरोली गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।आज देर शाम जब पंच बंटी सिंह अपना घर भरोली वापिस जा रहा था उसी दौरान बेख़ौफ़ बाइक सवार अपराधी ने ओवर टेक कर आगे से सीने में गोली मारकर फरार हो गया।गोली लगने से जख्मी घटना स्थल पर ही गिर गया और अपने परिजन को मोबाइल पर सूचना दिया।सूचना मिलते ही परिजन घायल घटना स्थल पर पहुंचकर जख्मी को लेकर निजी क्लिनिक में भर्ती करवाया।जहां जख्मी की हालत गंभीर बनी हुई है।
वहीं इस घटना को लेकर परिजन ने बताया कि जख्मी का नाम बंटी सिंह है और दिवारी वार्ड नं 13 का पंच है।हमको टेलीफोन से सूचना दिया जो भैया जल्दी से आइये हमको गोली मार दिया है।सूचना मिलते ही घटना स्थल पर आए तो देखे सीने में गोली लगी हुई थी और मुंह से ब्लड जा रहा था।अभी बोलने की स्थिति में नहीं है।उन्होंने ये भी बताया कि ये लड़का दवाई का काम भी करता है और पंच भी है।
वहीं सदर थाना अध्य्क्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि गोली की घटना घटी है पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।जो भी अपराधी इस घटना को अंजाम दिया है उसकी पहचान की जा रही है।बहुत जल्द उक्त अपराधी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com