आरआर एफ के पुत्र के साथ मोबाइल रूपेया की हुई छिनतई
आरआर एफ के पुत्र के साथ मोबाइल रूपेया की हुई छिनतई

आरआर एफ के पुत्र के साथ मोबाइल, रूपेया की हुई छिनतई
ब्यूरो चीफ सुभाष जी सहरसा बिहार
सहरसा जिला के थाना सौर बाजार ओपी पतरघट क्षेत्र आरआरएफ शैलेंद्र सिंह पिता प्रदीप सिंह साकिम पहाड़पुर वार्ड नंबर 13 के निवासी। शैलेंद्र सिंह अस्वस्थ्य रहने के कारण वह अपने पुत्र अंशु कुमार ही विद्युत उपभोक्ता के पास जाकर विद्युत वितरण निकालते थे। दीप नारायण ठाकुर ने बिजली बिल जमा करने हेतु बुलाया जब उनके घर के पास गया तो उपभोक्ता दीपनारायण ठाकुर का पुत्र विकास कुमार ठाकुर उम्र 26 वर्ष ग्राम पंचायत पामा वार्ड नंबर 07 के निवासी। जहां विकाश कुमार ठाकुर ने कहा कि मेरा बिजली कटा था। इसी दरमियान अंशु कुमार के साथ मारपीट गाली गलौज करने लगा। उपभोक्ताओं का बिलिंग किया था और अंशु के पहले से भी दो हजार रूपए विद्युत उपभोक्ता का जो बिलिंग किया था वह भी सभी रुपए उनके पास में ही था। वह सब रुपए एवम सोना के चकती जिसका कीमत लगभग 16000/हजार और एक मोबाइल भी छीन लिया। मारपीट करने के बाद अंशु कुमार को पानी के गड्ढे में धकेल दिया लेकिन किसी तरह अंशु कुमार घर पर आया। तब सभी तरह की चर्चा किए। इस घटना की सूचना पतरघट ओपी को भी दिया गया था मौके पर पुलिस बल के साथ एसआई सतेंद्र कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचे जानकारी लिए। और अंशु कुमार के पिता शैलेंद्र सिंह ने लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई।
Subscribe to my channel


