Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

धूमधाम हर्ष उल्लास के साथ निकाली गई मंगल कलश यात्रा

धूमधाम हर्ष उल्लास के साथ निकाली गई मंगल कलश यात्रा

Spread the love

*जनपद फिरोजाबाद के नगर शिकोहाबाद में बढाई धूमधाम हर्ष उल्लास के साथ निकाली गई मंगल कलश यात्रा*

पूरा मामला नगर शिकोहाबाद से जुड़ा हुआ है

आज दिनांक 1.10.2023 को
धूमधाम से निकली मंगल कलश यात्रा
फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में श्रीमानस सेवा समिति के 42 वें स्थापना वर्ष में आयोजित श्रीराम कथा के शुभारंभ से पहले रविवार को मंगल कलश यात्रा नगर के बड़ा बाजार स्थित श्रीबिहारी जी के मंदिर से धूमधाम के साथ निकाली गई।
मंगल कलश यात्रा में आगे हनुमानजी की सेना बैंड की धुन के साथ जयकारे लगाते चल रही थी। दो बैंड इस यात्रा में भक्ति गीत बजाते हुए चल रहे थे। मंगल कलश यात्रा में दो रथों पर भगवान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की मूर्तिंयां विराजमान थीं। मानस सेवा समिति के सदस्य बैंड की धुन पर नाचते गाते चल रहे थे। यह मंगल कलश यात्रा बड़ा बाजार से प्रारंभ होकर स्टेट बैंक चैराहा, नारायण तिराहा, पालीवाल चैराहा होती हुई मेला वाला बाग स्थित मानस सत्संग भवन पर जाकर समाप्त हुई। इस मंगल कलश यात्रा में परीक्षित अपने सिर के ऊपर श्रीरामचरित मानस एवं रामायण धारण करके चल रहे थे। सभी मंगल कलश मानस भवन में बने मंच के समक्ष स्थापित किए गए। श्रीराम कथा में कथावाचक विद्या वाचस्पति डॉ संत शरण त्रिपाठी संत जी महाराज का मानस भवन में स्वागत किया गया। 02 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक भव्य श्रीरामकथा का आयोजन मानस सत्संग भवन मेला वाला बाग में दोपहर एक से शाम पाॅच बजे तक प्रतिदिन होगी।
इस अवसर पर रामकुमार गुप्ता अध्यक्ष, रामसेवक गुप्ता पूर्व अध्यक्ष, ठाकुर राजवीर सिंह, केशव देव गुप्ता, पाल साहब, कुलदीप गुप्ता उर्फ जानू, देवेंद्र शर्मा एडवोकेट, राज पचैरी, डाॅ संजीव माथुर, संजीव लाला, अरूण गुप्ता, अश्वनी ठाकुर के अलावा समस्त मानस सेवा समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

*जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट*

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com