बांदा सरकारी भूमि पर दबंगों द्वारा अतिक्रमण से परेशान ग्रामीणों ने लगाई न्याय की गुहार
सरकारी भूमि पर दबंगों द्वारा अतिक्रमण से परेशान ग्रामीणों ने लगाई न्याय की गुहार

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ
बाँदा,एक तरफ जहां सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरे प्रदेश से अवैध अतिक्रमण हटाने में लगे हुए हैं। वहीं कुछ भू माफियाओं व दबंगों के द्वारा कुछ जिलों में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा लगातार किया जा रहा है।ताजा मामला बाँदा के एक गांव से सामने आया जहाँ गांव के दबंगों द्वारा खाद गड्ढे व मंदिर सहित सरकारी जमीन में अवैध तरीके से अतिक्रमण कर कब्जा करने का ग्रामीणों ने आरोप लगाया।
पूरा मामला बाँदा जनपद के अतर्रा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुरई माफी का है जहां गांव के दबंग लक्ष्मी चंद्र पुत्र सिपाही लाल पर गांव के लोगों ने ग्राम सभा 261 खाद गड्ढे की जमीन जो 3 बिस्वा की जमीन है और 228 ग्रामसभा गोस्वामी महाराज के मंदिर के नाम की जमीन है जो कागज में सरकारी जमीन के नाम पर दर्ज है। जहां पर गांव के ग्रामीणों में इंद्रजीत उर्फ भक्ता नंदकिशोर सदाशिव हरिश्चंद्र बलराम बुधवा सुलाली अशोक इंद्र केस अजय कुमार बृजमोहन इंद्रजीत आज 1 दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने तहसील दिवस में पहुंचकर दबंग भू माफिया के खिलाफ प्रदर्शन कर सरकारी खाद गड्ढे व गांव सभा की जमीन में किए गए अवैध कब्जे की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की वही ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि विपक्षी अपने धन बल के चलते सरकारी जमीन पर दबंगई से मकान बना लिया है। गांव सभा गाटा संख्या 261 खाद गड्ढे की जमीन पर छानी छप्पड़ बनाकर अब अवैध अतिक्रमण कर रहा है जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने तहसील दिवस में पहुंचकर गलत तरीके से सरकारी भूमि पर कब्जा करने व सरकारी भूमि के गलत तरीके से क्रय विक्रय पर रोक लगाने के साथ जांच कर कार्रवाई करेंने की।पीड़ित ग्रामीणों ने बताया कि वो उक्त दबंग की शिकायत उच्चाधिकारियों से कर चुके है लेकिन अभी कुछ नहीं किया जा रहा।ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि उक्त दबंग सरकारी भूमि पर तो कब्जा जमाए हुए है साथ ही उनकी भूमिधरी जमीन पर भी कब्जा जमाने की फिराक में है।उन्होनें उच्चाधिकारियों से जांच कर सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की।
Subscribe to my channel



