Breakingएक्सक्लूसिवबिहार
पूर्व विधायक किशोर कुमार के नेतृत्व में बाढ़ पीड़ित लोगों के बीच राहत सामग्री वितरण कार्य
पूर्व विधायक किशोर कुमार के नेतृत्व में बाढ़ पीड़ित लोगों के बीच राहत सामग्री वितरण कार्य

सुभाष जी संवाददाता सहरसा बिहार
सहरसा जिला नवहट्टा के क़ेदली पंचायत स्थित रामपुर, छतवन और केदली में नव निर्माण मंच के द्वारा पूर्व विधायक किशोर कुमार के नेतृत्व में बाढ़ पीड़ित लोगों के बीच राहत सामग्री वितरण कार्य, जिसमें सहरसा के व्यापारियों ने सहयोग किया। इस दौरान 500 से अधिक महादलित व गरीब परिवारों को राहत सामग्री दी गयी। इसमें चुरा, गुड़, आटा, नमक, दिया सलाई, सरसों तेल, सोयाबीन, बिस्किट के साथ साड़ी, धोती, लुंगी, गमछी समेत अन्य कपड़े दिए।
इस अवसर पर नरेश जायसवाल, नितेश दहलान, आशु संगई के साथ केदली पंचायत के मुखिया कुंवर यादव, बबलू मंडल, सरपंच विजय यादव, शिव शंकर महतो, नरेश जयसवाल, चीकू दहलान, प्रवीण सिंह, आशु संघाई, प्रमोद सिंह, ठाकुर पंकज सिंह, प्रसांत सिंह, दीपक पोद्दार, रौनक़ सिंह, शिवशंकर महतो, मनोज यादव, संभु साह आदि लोग मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


