जमीनी विवाद सोया अवस्था में बालक को मारी तीन गोली
जमीनी विवाद सोया अवस्था में बालक को मारी तीन गोली

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* जमीनी विवाद सोया अवस्था में बालक को मारी तीन गोली। बालक बुरी तरह से जख्मी सदर अस्पताल से पटना रेफर।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा में आये दिन जमीनी विवाद दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है।लोग जमीनी विवाद में एक दूसरे के खून के प्यासे होते दिख रहे है।जबकि जमीनी विवाद को लेकर सरकार के द्वरा प्रत्येक शनिवार को जनता दरवार लगवाया जाता है सभी थानों में।फिर भी जमीनी विवाद का हल निकल नहीं पा रहा है।इसी कड़ी में बीते देर रात शनिवार 16 सेप्टेम्बर को तकरीबन डेढ़ बजे सहरसा जिले के बिहरा थानां अंतर्गत सत्तर कटैया के छिप्पा टोला वार्ड नं 6 में जमीनी विवाद में एक 12 साल के मासूम बच्चे को विकास कुमार नामक युवक और अपने 4 अज्ञात साथियों के साथ सोए अवस्था में तीन गोली मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया।और मौके वारदात से घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।आनन फानन में परिजनों के द्वारा जख्मी बच्चे को पहले नजदीक के पीएचसी ले गया,जहां डॉ ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।उसके बाद परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया।जहां डॉ ने बच्चे की स्थिति गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार जख्मी बच्चे का नाम सत्यम कुमार जिसकी उम्र 12 साल है और मुकेश यादव का पुत्र बताया जा रहा है।मुकेश यादव के पिता महेन्दर यादव और रामचंदर यादव के बीच पूर्व से ही जमीनी विवाद चलते आ रहा था।जमीनी विवाद को लेकर ही देर रात रामचंदर यादव के पुत्र विकास कुमार और अपने अज्ञात चार पांच साथियों के साथ गोली बारी की घटना को अंजाम दिया।जिसमें 12 साल के बच्चे सत्यम कुमार को तीन गोली लगी हुई है।बच्चे की स्थिति नाजुक बनी हुई है।बच्चे को तीन गोली में एक गोली जांघ में दूसरी गोली हांथ में आर पार हो गयी और तीसरी गोली कंधे में लगी है।
वहीं जख्मी बच्चे के पिता मुकेश यादव ने बताया कि देर रात तकरीबन 1.30 बजे मेरा पुत्र सत्यम कुमार मेरे पिताजी महिन्दर यादव के साथ घर के बरामदे पर सो रहा था।डेढ़ बजे रात में तीन चार अज्ञात आदमी विकास यादव पिता रामचंदर यादव हथियार से लैस आया और चार पांच गोली ताबा तोड़ चलाई।जिसमें मेरे बेटे सत्यम कुमार को तीन गोली लगी एक गोली जांघ में लगी एक गोली हांथ में आर पार हो गयी और एक कंधे में गोली लगी है।उन्होंने ये भी कहा कि हम सरकार और प्रशासन से मांग करते हैं कि हमलोगों का जान माल की सुरक्षा करें।व लोग धमकी भी दे रहा है जो तुम्हारा वंश समाप्त कर देंगे।
वहीं इस घटना को लेकर बिहरा थानां अध्य्क्ष रोशन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है।सत्यापन किया जा रहा रहा है।आगे आवेदन मिलने के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।जो भी इस घटना में शामिल होगा वो बख्शे नहीं जाएंगे।
Subscribe to my channel

