Breakingअजब-गजबउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

डॉक्टरों की लापरवाही से प्रसूता की हुई मौत!

डॉक्टरों की लापरवाही से प्रसूता की हुई मौत!

Spread the love

*नगर फिरोजाबाद में प्रसुताओं की मौत का मामला सिलसिला थमने का नहीं ले रहा नाम कुछ दोनों के अंदर ही प्रसुताओं की हो रही है जिले में आए दिन मौत*

पूरा मामला अंजली हॉस्पिटल से जुड़ा हुआ है

आज दिनांक 13 9 2023 को
ऑपरेशन से प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, परिजन ने किया हंगामा प्राइवेट हॉस्पिटलों के डॉक्टर आए दिन प्रसुताओं जिंदगी से कर रहे हैं खिलवाड़
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में थाना उत्तर में संचालित अंजली हाॅस्पीटल में बुधवार को प्रसव के बाद प्रसूता की मौत हो गई। प्रसूता की मौत के बाद परिजन ने अस्पताल के स्टॉफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर थाना उत्तर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
वर्षा (23) पत्नी छोटू निवासी कायथा थाना नारखी की निवासी थी। वर्षा को प्रसव के लिए अंजली हाॅस्पीटल में मंगलवार की सुबह तीन बजे भर्ती कराया गया था। प्रसूता ने शल्य चिकित्सा के जरिए एक शिशु को जन्म दिया। सुबह पाॅच बजे के करीब डाॅक्टरों ने आगरा के लिये रैफर कर दिया। जहाॅ रास्ते में उसकी मौत हो गयी। महिला की मौत के बाद परिजन भडक गये। हंगामा होता देख थाना उत्तर पुलिस मौके पर पहुॅची। हंगामा होते देख वहाॅ से डाक्टर फरार हो गये।
मृतका के पति छोटू का आरोप था कि स्टॉफ की लापरवाही से उसकी पत्नी की जान चली गई है। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के एसीएमओ डाॅ बी डी अग्रवाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुॅचे। जहाॅ उन्होने मौके पर पहुॅचकर जाॅच की। वहीं अस्पताल में मौजूद मरीजों को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होने कहा कि जाॅच की जायेगी जो भी दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

*जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट*

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com