विधुत विभाग को है किसी गम्भीर हादसे का इंतजार
विधुत विभाग को है किसी गम्भीर हादसे का इंतजार

विधुत विभाग को है किसी गम्भीर हादसे का इंतजार
आगरा में उखर्रा रोड़ पर स्थित कौलकखा ग्राम के खेतों में बनीं मधुवन कालोनी नयी आवादी क्षेत्र के निवासियों को विधुत वितरण खण्ड बरौली अहीर कार्यालय के जिम्मेदार अधिकारियों की बजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि विधुत वितरण खण्ड बरौली अहीर कार्यालय से लगभग दस से बारह वर्ष पूर्व कैम्प लगाकर आम जनता को कनेक्सन उपलब्ध कराऐ गये थे उस समय डाली गई लाइन आज काफी जर्जर हालत में है आलम यह है कि कनेक्सन धारकों को लगभग सौ से लेकर दो सो मीटर दूर से मकानों के ऊपर से अपनी अपनी कैविल डालकर विधुत आपूर्ति लेने के लिए मजबूर हैं
कार्यालय विधुत वितरण खण्ड बरौली अहीर के एस डी ओ एवं जे ई महोदय से क्षेत्रीय लोगों के वार्ता करने पर उक्त दोनों अधिकारियों द्वारा कहा जाता है कि यह जगह इलेक्ट्रीफाइड नहीं है जब भारतीय किसान यूनियन वृषभानु के जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह जसावत जी ने दोनों अधिकारियों से सवाल किया कि जब यह आवादी क्षेत्र इलेक्ट्रीफाइड नहीं थी तो यहां के निवासियों को एक एक करके लगभग पूरी आवादी क्षेत्र में एक सौ पंद्रह कनेक्सन कैसे उपलब्ध करा दिए गए इसी क्षेत्र में बीच आबादी में निवासरत क्षेत्रीय लोगों ने जिला अध्यक्ष को बताया कि हमारी गली में लगभग बीस कनेक्सन प्री पैड मीटर सहित है फिर भी दोनों अधिकारियों की लापरवाही की बजह से अन्य जगहों पर बंच केबिल डाली जा रही है और यहां नहीं क्यों कोई जिम्मेदार अधिकारी ज़बाब तक देने को तैयार नहीं है क्षेत्रीय लोगों की सबसे बड़ी मुसीबत यह है कि जब भी जो मकान मालिक जब चाहे तब यह कह कर कि अपनी केबिल हमारे मकान के ऊपर से हटाओ और केबिल काट दी जाती है जबकि माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में हर घर बिजली पहुंचाने पर पुरजोर तरीके से अधिकारियों को निर्देश दिए हैं लेकिन फिर भी कुछ अधिकारी खुलेआम सरकार के आदेश की धज्जियां उडा रहे हैं क्षेत्रीय लोगों ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं शासन प्रशासन में बैठे हुए उच्य अधिकारियों से मांग की है कि अति शीघ्र ध्यान देकर समस्या का समाधान करायें
जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel



