Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

नमामि गंगे जल जीवन मिशन अंतर्गत जनपदस्तरीय जन जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

नमामि गंगे जल जीवन मिशन अंतर्गत जनपदस्तरीय जन जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

Spread the love

चित्रकूट। नमामि गंगे जल जीवन मिशन अंतर्गत जनपदस्तरीय जन जागरूकता कार्यशाला का आयोजन सहयोगी संस्था अंबर प्रेस प्राइवेट लिमिटेड तथा जल निगम के सहयोग से तहसील सभागार में आयोजित की गई । डिस्ट्रिक कोऑर्डिनेटर वीरेंद्र कुमार तिवारी
सहायक कोऑर्डिनेटर अभिषेक त्रिपाठी, अनूप तिवारी,कुलदीपक मिश्र ,अशोक मिश्र,चंद्रभूषण राय, आरती गुप्ता ने कार्यशाला में गांव-गांव से प्रतिभा करने पहुंची जल सखियों को जल संचयन जल जनित बीमारियों से अवगत कराया और उन्हें जल की शुद्धता की टेस्टिंग करने का तौर तरीका भी सिखाया। कार्यशाला में उपस्थित मुख्य
अतिथि चंद्र प्रकाश खरे जिलाध्यक्ष भाजपा
शक्ति प्रताप सिंह तोमर प्रतिनिधि सांसद
पंकज अग्रवाल जिलाध्यक्ष कोआपरेटिव बैंक बांदा चित्रकूट ने जल टेस्टिंग किट का वितरण किया। कार्यशाला में
रामेंद्र कुमार गौतम जिला संयोजक लघु उद्योग प्रकोष्ठ
शंकर यादव सभासद
संजय कुमार गुप्ता अधिशासी अभियंता जल निगम चित्रकूट
विश्वजीत सहायक अधिशासी अभियंता जल निगम विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

जल जीवन मिशन के तहत जनपद स्तरीय जन जागरूकता संबंधी कार्यशाला का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर कोऑपरेटिव बैंक बांदा चित्रकूट के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल जल निगम के अधिशासी अभियंता संजय गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया । कार्यशाला में बताया गया कि पृथ्वी में जल बैंक दिनों दिन कम होता जा रहा है क्योंकि हम जल संचयन नहीं कर रहे हैं इतना ही नहीं हमारे पास 97.5 प्रतिशत जल समुद्री जल है जो पीने योग्य नहीं है, सिर्फ 2.5% उपयोगी जल है इसमें भी 1.5 प्रतिशत जल प्रदूषित है , सिर्फ एक प्रतिशत जल मीठा पीने योग्य है। अब आप समझ सकते हैं कि पानी कितना मानव जीवन के लिए बहुमूल्य है । इसलिए पानी बचाना सबसे पुण्य कार्य है । जल है तो कल है, जल ही जीवन है ।जल का संचय करें, एक-एक बूंद बचाएं ,जल को बर्बाद न होने दें । मोदी जी और योगी जी ने बुंदेलखंड में शुद्ध, साफ , स्वच्छ पानी पीने के लिए हर घर नल योजना का शुभारंभ 15 अगस्त, 2019 को किया था। इस योजना का क्रियान्वयन जनपद में हो रहा है। मऊ और बरगढ़ के कई गांव में हर घर नल की योजना पहुंच चुकी है। हर घर नल योजना पूरे जिले में घर-घर पहुंचेगी । इस योजना के रखरखाव की जिम्मेदारी हम सब की है। कोई भी योजना सरकार केवल सफल नहीं कर सकती, इसमें जन भागीदारी आवश्यक है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com