Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा में लॉज में फंदे से लटका मिला छात्र। कुछ देर पहले हुआ था मोबाइल चोरी, परिजन ने हत्या की जताई आशंका।

सहरसा में लॉज में फंदे से लटका मिला छात्र। कुछ देर पहले हुआ था मोबाइल चोरी, परिजन ने हत्या की जताई आशंका।

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)

*स्टोरी :-* सहरसा में लॉज में फंदे से लटका मिला छात्र। कुछ देर पहले हुआ था मोबाइल चोरी, परिजन ने हत्या की जताई आशंका।

*एंकर :-* खबर बिहार के सहरसा जिले से आ रही है जहां बीते कल 6 अगस्त बुधवार को देर शाम एक 18 वर्षीय छात्र का लॉज में फंदे से लटका हुआ शव बरामद हुआ।जबकि लॉज में दरवाजा खुला हुआ था।मृतक का भाई हत्या की जता रही है आशंका।घटना सदर थाना क्षेत्र के संतनगर मोहल्ले स्थित दिनकर नर्सिंग होम के पास की बतायी जा रही है।इस शव को देखकर इलाके में सनसनी फैल गयी।वहीं सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज तफ्तीश में जुट गई है।
मृतक छात्र का नाम तरुण कुमार है जिसकी उम्र तकरीबन 18 साल है और सहरसा के संतनगर मोहल्ले में लॉज में रहकर पढ़ाई करता था।मृतक छात्र 11 वीं क्लास में पढ़ता था।बीते कल छात्र का लॉज से मोबाइल चोरी हो गया था जिसको लेकर छात्र तरुण कुमार तकरीबन 2 बजे के आसपास अपने घर फोन करके सूचना दिया था जो मेरी मोबाइल चोरी हो गया रूम से।उसके बाद साम में फिर लॉज के दूसरे कमरे में रहने वाला छात्र ने तरुण कुमार के घर पर फोन क्या जो आपका लड़का फांसी लगा लिया है।सूचना मिलते ही परिजन जब लॉज पर आया तो देखा कि तरुण कुमार पंखा से लटका हुआ है।उसके बाद पंखा से लटका हुआ शव खोलकर नीचे किया।और पुलिस को सूचना दिया।
वहीं मृतक छात्र तरुण कुमार के बड़े भाई आशीष कुमार की माने तो कल दो बजे के आसपास घर पर हमको फोन किया जो भैया मेरा मोबाइल चोरी हो गया उसके बाद पापा बोले कोई बात नहीं हैं मोबाइल फिर खरीदकर दे देंगे जाओ रूम पर।उसके बाद 6 बजे साम में रूम के बगल वाला छात्र फोन किया जो आपका भाई फांसी लगाकर मर गया है जबकि रूम खुला हुआ था गेट भी खुला हुआ था।उन्होंने ये भी बताया कि हमको घर से आने में सहरसा पहुंचते पहुंचते एक घण्टा लग गया।उसके बाद जब देखे तो मेरा भाई फांसी लगाया हुआ था।उसके बाद उसको नीचे उतारे।और बगल वाला जो भी कोई लड़का सब था वो सब रूम में ताला मारकर लाइट जलाकर भाग गया।कोई इसको मारकर फंदे से लटका दिया है। अभी हम अपने भाई का शव को लेकर सदर अस्पताल आये।
वहीं इस घटना को लेकर सदर थाना अध्य्क्ष सुधाकर कुमार की माने तो घटना की सूचना मिली है जांच की जा रही है।जांचों उपरांत आगे की कार्यवाही की जाएगी।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com