सहरसा बिहार आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो महिला समेत एक 18 वर्षीय युवती झुलसी। जिसमे एक 18 वर्षीय युवती की हुई मौत
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो महिला समेत एक 18 वर्षीय युवती झुलसी। जिसमे एक 18 वर्षीय युवती की हुई मौत

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)
*एंकर :-* सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के नरियार गांव वार्ड नं चार में आकाशीय बिजली गिरने से दो महिला सहित एक 18 वर्षीय युवती झुलस गयी।जिसमें 18 वर्षीय युवती की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।तो वहीं झुलसी हुई दोनो महिला को परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल में करवाया गया भर्ती।जहाँ दोनो महिला इलाजरत है।
मालूम हो कि मृतक युवती का नाम गुड़िया कुमारी है जो सिमरीबख्तियारपुर थानां क्षेत्र के घोघसम वार्ड नं 2 की रहने वाली बतायी जा रही है।मृतक युवती अपनी ननिहाल सहरसा के नरियार गांव कुछ दिन पहले आयी थी।और आज सोमवार को अपनी नानी और मामी के साथ घास काटने गयी थी।उसी दौरान तेज वारिस और आकाशीय बिजली की चपेट में आ जाने से 18 वर्षीय युवती गुड़िया कुमारी की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।और मृतक युवती की नानी और मामी झुलस गई।जिसे परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया जहां दोनो झुलसी महिला इलाजरत है।
वहीं इस घटना को लेकर परिजन मदन यादव ने बताया कि 18 वर्षीय गुड़िया कुमारी तीन चार दिन पहले अपना ननिहाल नरियार आयी हुई थी।और आज सोमवार को अपनी मामी के साथ पानी पड़ने से पहले घास काटने खेत गयी हुई थी। उसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से गुड़िया कुमारी की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।और मृतक की दोनो मामी झुलस गई।जिसे सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां ईलाजरत है।
*BYTE :-* मदन कुमार यादव परिजन।
*BYTE :-* सविता देवी मृतिका की मामी।
*BYTE :-* मोहम्मद नजीर मेयर प्रत्याशी नरियार।
*BYTE :-* फुल कुमारी देवी मृतिका की मामी।
Subscribe to my channel



