Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

बाँदा शहर के मोहल्ले खुटला रहुनिया के निवासी,वार्ड नंबर 12 और 17 में पानी की समस्या से त्रस्त।

बाँदा शहर के मोहल्ले खुटला रहुनिया के निवासी,वार्ड नंबर 12 और 17 में पानी की समस्या से त्रस्त।

Spread the love

बाँदा शहर के मोहल्ले खुटला रहुनिया के निवासी,वार्ड नंबर 12 और 17 में पानी की
समस्या से त्रस्त।

आज़ादी के 76 साल बीतने के बाद भी जाने के बाद भी पानी की समस्या से जूझ रहा बांदा नगर।

 

बांदा- आज दिनांक 30 अगस्त 2023 को जनता दल यूनाइटेड की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल का आरोप उत्तर प्रदेश सरकार मना रही है आजादी का अमृत महोत्सव,आजादी के 76 वर्ष बीत जाने के बाद भी बुंदेलखंड का बंदा नगर झेल रहा है पानी की पीड़ा नहीं हो पा रही जलापूर्ति जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण है जनपद के शहर स्थित वार्ड नंबर17,12 जिसकी शिकायत ज्ञापन के माध्यम से नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार को देखकर अवगत कराई गई। राजेश कुमार नगर मजिस्ट्रेट के द्वारा आश्वासन दिया गया तत्काल कार्यवाही कर पानी/ कूड़े की समस्या समाप्त कर, पानी की समुचित व्यवस्था कराई जाएगी।
बाँदा शहर के खुटला रहुनिया के वार्ड नंबर 12 और 17 में पानी की सप्लाई कई महीने से सुचारू रूप से नहीं हो रही है और अगर कभी पानी आता भी है तो बहुत गन्दा पानी आता जिसे पीने के लिये या खाना पकाने में उपयोग करना खुद को बीमार कर लेने से कम नहीं है लोग 20-20 लीटर के डिब्बे लेकर पर मजबूर है । एक तरफ सरकार का कहना है की हर घर जल पहुँचाया जायेगा और साफ और शुद्ध पानी पीने की लोगो को सुझाव दिया जा रहा है जिससे बीमारियों में रोकथाम लाया जा सके । यहाँ पानी के साथ साथ कूड़ा भी खुले में पड़ा है नालियां जाम है जिससे प्रतीत हो रहा है । नगर पालिका अपनी जिम्मेदारी निभाने में अक्षम है। ज्ञापन देने में पीड़ित महिलाएं जलापूर्ति पेयजल भी लेकर के आए जो कि पीने योग्य कदापि नहीं था। शासन को चाहिए की आपूर्ति किया जाने वाला गंदा जल की जांच कर कर सुनिश्चित कर ले कि यह जल पीने योग्य है अथवा नहीं।
ज्ञापन देने में राहुनिया खुटला के लगभग आधा सैकड़ा पीड़ित जन ने सहभागिता की जिसमें प्रमुख रूप से मोतीलाल,सज्जन, सद्दाम,रुखसाना,आमना,धनेश,धर्मेंद्र, देवीलाल,सीमा,राजेश कुमार,नजमा,प्रकाश अन्य लोग उपस्थित रहे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com