Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

अपरमुख्य सचिव शिक्षा विभाग बिहार पटना को पत्राचार कर वेतन भुगतान में लापरवाही करने वाले सुपौल के डीईओ और डीपीओ स्थापना पर कार्रवाई करने की मांग

अपरमुख्य सचिव शिक्षा विभाग बिहार पटना को पत्राचार कर वेतन भुगतान में लापरवाही करने वाले सुपौल के डीईओ और डीपीओ स्थापना पर कार्रवाई करने की मांग

Spread the love

*अपरमुख्य सचिव शिक्षा विभाग बिहार पटना को पत्राचार कर वेतन भुगतान में लापरवाही करने वाले सुपौल के डीईओ और डीपीओ स्थापना पर कार्रवाई करने की मांग।*
—————————————————————–
आलोक बादल आवाज़ इंडिया लाइव कोशी प्रमंडल सहरसा

सुपौल:- टीईटी-एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट सुपौल के जिलाध्यक्ष श्री मनोज कुमार यादव ने जिला पदाधिकारी सुपौल,प्राथमिक शिक्षा निदेशक बिहार पटना,राज्य परियोजना निदेशक बिहार पटना,अपरमुख्य सचिव शिक्षा विभाग बिहार पटना,मुख्य सचिव बिहार सरकार पटना,माननीय मुख्यमंत्री बिहार सरकार पटना को इमेल से पत्राचार करते हुए कहा कि शिक्षकों से समय पर विद्यालय आने तथा बच्चों को पढाने की अपेक्षा रखने वाले अपरमुख्य सचिव महोदय शिक्षकों को पांच दस मिनट देर से विद्यालय जाने पर सीधे कार्रवाई कर देत हैं लेकिन जब सुपौल के भ्रष्ट डीईओ और डीपीओ स्थापना के द्वारा जानबूझकर शिक्षकों के वेतन भुगतान में विलंब एवं लापरवाही की जाती है तब अपरमुख्य सचिव के के पाठक पदाधिकारी के ऊपर कार्रवाई क्यों नहीं करते हैं।आवंटन आये ग्यारह दिन बीत गये हैं लेकिन छातापुर प्रखंड के सात सौ पैंसठ शिक्षकों का वेतन भुगतान नहीं हुआ है।जबकि
राज्य परियोजना निदेशक बिहार पटना के द्वारा डीपीओ स्थापना सुपौल के द्वारा वेतन भुगतान हेतु निदेशालय पटना को भेजे गए मांग पत्र के आधार पर पूर्व की राशि का गणना करते हुए भुगतान मद में लगने वाले सम्पूर्ण राशि डीईओ और डीपीओ स्थापना सुपौल को उपलब्ध करवा दी गई है फिर भी जानबूझकर छातापुर के शिक्षकों के वेतन भुगतान में सुपौल के डीईओ और डीपीओ विलंब कर रहे हैं।
इनसे पूर्व भी सुपौल के दस प्रखंड के वेतन भुगतान में दस दिन तक जानबूझकर डीईओ और डीपीओ विलंब कर दिए जब संघ के जिलाध्यक्ष श्री मनोज कुमार यादव ने माननीय मुख्यमंत्री एवं अपरमुख्य सचिव को इमेल और अखबार के माध्यम से पत्राचार कर सुपौल के शिक्षकों का वेतन भुगतान शीघ्र करने का आग्रह किये तो सुपौल डीपीओ हरकत में आये और आनन-फानन में सुपौल के दस प्रखंड के शिक्षकों का वेतन भुगतान कर दिये लेकिन सुपौल जिला के सबसे बड़ा प्रखंड छातापुर के शिक्षकों का वेतन भुगतान आज तक सुपौल के डीईओ और डीपीओ स्थापना सुपौल के द्वारा नहीं किया गया है जिनसे विक्षुब्ध होकर संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने विभाग के वरीय पदाधिकारी को पत्र लिखकर सुपौल के डीईओ और डीपीओ स्थापना पर कार्रवाई करने की मांग की।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com