चार लुटेरे को पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार।
चार लुटेरे को पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।
स्लग:-चार लुटेरे को पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार।
एंकर:-मामला सुपौल जिला अंतर्गत कई थानों में दर्ज कांड कुख्यात लुटेरे आरोपी को पुलिस द्वारा हथियार के साथ गिरफ्तार करने की है।
सुपौल पुलिस ने पिछले सात जून को राघोपुर थाना क्षेत्र में एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी से लूट मामले का खुलासा किया।
जिसमें पुलिस ने चार लुटेरे कुख्यात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एक देशी पिस्टल आठ जिंदा कारतूस सहित लूटी हुई बैग,डायरी,बाइक, और मोबाइल भी बरामद किया है।
SP, श्री शैशव यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पिछले सात जून को राघोपुर थाना क्षेत्र में महिंद्रा फाइनेंस कंपनी के कर्मी से अपराधियों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।
जिसमें कलेक्शन कर्मी से अपराधियों ने रुपए भड़ा बैग और डायरी लूट लिया थे।
पुलिस द्वारा राघोपुर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई और लूट की घटना में संलिप्त गिरोह के चार कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अपराधियों में सुशील कुमार, प्रभास मेहता, राजू मंडल और सूरज राज शामिल है। गिरफ्तार चारों अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
Subscribe to my channel



